फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की प्रार्थना सभा में क्यों शामिल नहीं हो पाए रजनीकांत, सामने आ गई वजह

Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
sridevi prayer meet in chennai but superstar rajinikanth missed
रजनीकांत

बीते 11 मार्च को श्रीदेवी के चेन्नई के घर पर प्रार्थना सभा रखी गई थी। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए दक्षिण के करीब सभी बड़े स्टार्स पहुंचे लेकिन सुपरस्टार रजनीकांत इस प्रार्थना सभा में कहीं दिखाई नहीं दिए, ऐसे में सभी के जेहन में एक ही सवाल उठा कि आखिर श्रीदेवी के साथ कई हिट फिल्में दे चुके रजनीकांत यहां क्यों नहीं आए। 

sridevi prayer meet in chennai but superstar rajinikanth missed
superstar rajinikanth - फोटो : AMAR UJALA

चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर रजनीकांत कहां थे जो श्रीदेवी की प्रार्थना सभा में नहीं पहुंच सके। दरअसल, रजनीकांत 10 मार्च को हिमालय के लिए रवाना हुए थे। वहां उन्होंने अपने गुरुओं से मुलाकात की। उसके बाद वह जम्मू पहुंचे। रजनीकांत ने जम्मू संभाग के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध शिवखोड़ी गुफा के दर्शन किए। 13 मार्च को रजनीकांत ऋषिकेश जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, रजनीकांत अपने गुरू ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में योग के साथ ध्यान भी लगाएंगे। ऐसे में जाहिर है, जम्मू में होने की वजह से रजनीकांत श्रीदेवी की प्रार्थना सभा में नहीं पहुंच सके।

sridevi prayer meet in chennai but superstar rajinikanth missed
श्रीदेवी - फोटो : self

चेन्नई में श्रीदेवी की प्रार्थना सभा में प्रेयर मीट रखी गई थी। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के अलावा तमिल इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज भी पहुंचे। श्रीदेवी के परिवार के साथ करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा और अमर सिंह भी थे। मां की प्रेयर मीट में जाह्नवी और खुशी की आंखें नम दिखाई दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi prayer meet in chennai but superstar rajinikanth missed
श्रीदेवी

खबर के मुताबिक, अजीत, प्रभुदेवा, सुहासिनी मणिरत्नम, राधिका शरथकुमार और सुरिया पहुंचे थे। बता दें कि, 70-80 के दशक में श्रीदेवी साउथ की सुपरस्टार थीं। उन्होंने तमिल फिल्म Moondru Mudichu से डेब्यू किया था।

विज्ञापन
sridevi prayer meet in chennai but superstar rajinikanth missed
श्रीदेवी

इस फिल्म में श्रीदेवी के अपोजिट रजनीकांत और कमल हासन थे। डायरेक्टर के. बालाचंद्र ने 13 साल की श्रीदेवी को लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया था। उनकी तमिल फिल्म 'गायत्री', 'जॉनी', 'मूंदरम पिराई' और '16 वयथिनिल' हिट फिल्में थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed