इन दिनों दो स्टार किड पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। एक श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और दूसरी सैफ की बेटी सारा अली खान। सारा ने अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं जाह्नवी 'सैराट' के हिंदी रीमेक से डेब्यू करेंगी।
बेटी के बारे में श्रीदेवी ने बोली ऐसी बात, सारा अली खान को जरूर सुननी चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के साथ हर जगह लोग इन दोनों को कंपेयर करने में लगे हुए हैं। इस बारे में श्रीदेवी का कहना है कि जाह्नवी और सारा की तुलना एक-दूसरे से करने में कोई बुराई नहीं है। कॉम्पटीशन ही दोनों को इंप्रूव करेगा। ये बातें श्रीदेवी ने मिड डे से बात करने के दौरान कहीं।
पढ़ें- 'पद्मावती' को लेकर सलमान ने कही इतनी बड़ी बात, दीपिका ने कमेंट करने से किया मना
श्रीदेवी ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में कॉम्पटीशन कभी खत्म नहीं हो सकता। इसमें कुछ गलत नहीं है। कॉम्पटीशन आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन बड़ी बात ये है कि इससे किसी को घबराना नहीं चाहिए। ना ही किसी के आगे निकल जाने का डर होना चाहिए।'
पढ़ें- सेक्सुअलिटी के बयान पर श्री श्री रविशंकर पर भड़कीं सोनम कपूर, लोग बोले- 'पहले पूरी बात तो जान लो'
उन्होंने कहा, 'जाह्नवी अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है। इससे हम लोग बहुत खुश हैं लेकिन कहीं ना कहीं घबराहट भी है। मैं उसे बेहतर बनने के लिए टिप्स देती रहती हूं। उसे बताती रहती हूं कि कैसे खाना है क्या पहनना है।'
श्रीदेवी कहती हैं, 'जब बच्चे अपना प्राफेशन शुरू करते हैं तो आप उन्हें कुछ समझा नहीं सकते। उनके पास अपना दिमाग है। उनकी अपनी च्वॉइस है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।' कुछ दिन पहले दोनों दीपिका पादुकोण की पार्टी में दोनों को देखा गया था।