फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Srikanth Day 1 Box Office Collection: ‘रूही’ से भी कम रही ‘श्रीकांत’ की ओपनिंग, राजकुमार की नैया फिर डगमगाई

Sat, 11 May 2024 12:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 11 May 2024 12:07 AM IST
सार

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ के बाद लगातार 10 फ्लॉप फिल्म दे चुके अभिनेता राजकुमार राव को अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘श्रीकांत’ से भी कोई खास समर्थन मिलता नहीं दिखाई दे रहा। फिल्म का कलेक्शन रात 10 बजे तक 1.30 करोड़ रुपये ही हो पाया था, हालांकि देर रात इसके कलेक्शन को बदलकर 2.25 करोड़ रुपये किया गया।
 

विज्ञापन
Srikanth Day 1 Box Office Collection was less than Roohi Rajkumar rao stardom at risk
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ के बाद लगातार 10 फ्लॉप फिल्म दे चुके अभिनेता राजकुमार राव को अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘श्रीकांत’ से भी कोई खास समर्थन मिलता नहीं दिखाई दे रहा। फिल्म का कलेक्शन रात 10 बजे तक 1.30 करोड़ रुपये ही हो पाया था, हालांकि देर रात इसके कलेक्शन को बदलकर 2.25 करोड़ रुपये किया गया। लेकिन, ये आंकड़ा भी उनकी साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘रूही’ के पहले दिन के कलेक्शन से कम है। करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म ‘श्रीकांत’ को अच्छी ओपनिंग के लिए कम से कम आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले दिन करना चाहिए था।

Srikanth Day 1 Box Office Collection was less than Roohi Rajkumar rao stardom at risk
क्वीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छोटे बजट की फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता राजकुमार राव पहले अपना नाम राजकुमार यादव लिखते रहे हैं। फिर एक दिन उन्हें अपना ये नाम अपनी योजनागत ब्रांडिंग के तहत कमजोर लगा और वह राजकुमार राव बन गए। लेकिन, नाम बदलने का भी कोई खास फायदा उनको अब तक अपने करियर में हुआ नहीं है। अब तक करीब 25 फिल्में कर चुके राजकुमार राव की 18 फिल्में फ्लॉप रही हैं। उनकी सुपर हिट फिल्म सिर्फ ‘स्त्री’ ही मानी जाती है। हिट फिल्मों में उनकी फिल्म ‘क्वीन’ की गिनती होती है। ‘लव सेक्स और धोखा’, ‘रागिनी एमएमएस’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘न्यूटन’ भी बहुत कम मुनाफा कमा पाने वाली फिल्में रहीं।

All We Imagine as Light Trailer: पायल कपाड़िया की मूवी का ट्रेलर जारी, 30 साल बाद कान में मनवाएगी भारत का लोहा

Srikanth Day 1 Box Office Collection was less than Roohi Rajkumar rao stardom at risk
भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजकुमार राव की पिछली 10 फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं। ये फिल्में हैं, ‘भीड़’, ‘हिट द फर्स्ट केस’, ‘बधाई दो’, ‘रुही’, ‘शिमला मिर्ची’, ‘मेड इन चाइना’, ‘जजमेंटल है क्या’, ‘एक लड़की देखा तो ऐसा लगा’, ‘फाइव वेडिंग्स’ और ‘लव सोनिया’। इन फिल्मों में सबसे बढ़िया ओपनिंग फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ की 4.50 करोड़ रुपये की रही लेकिन, ये फिल्म भी पहले सप्ताहांत में दम तोड़ गई थी। अब राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ सिनेमाघरों में है। फिल्म के अधिकतर रिव्यूज मंगलवार और बुधवार को उन समीक्षकों के रहे जिन्होंने टी सीरीज के थियेटर में सोमवार को ये फिल्म देखी और भर भरकर सितारे फिल्म पर लुटाए। लेकिन, फिल्म की ओपनिंग बहुत खराब रही है।

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की ‘वीडी 14’ के राज से उठा पर्दा, इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Srikanth Day 1 Box Office Collection was less than Roohi Rajkumar rao stardom at risk
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजकुमार राव की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली पांच फिल्में इस प्रकार हैं:

 
फिल्म   पहले दिन की ओपनिंग  नतीजा
स्त्री (2018)  6.82    सुपरहिट
जजमेंटल है क्या (2019)   4.50 फ्लॉप
रूही (2021)              3.06  फ्लॉप
एक लड़की देखा तो ऐसा लगा (2019) 2.90 फ्लॉप
डॉली की डोली (2015)       2.55  फ्लॉप

(सभी आंकड़े करोड़ रुपये में) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed