फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yodha: ओटीटी पर रिलीज हुई सिद्धार्थ की योद्धा, घर बैठे उठाए लुत्फ, इस प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम

Fri, 10 May 2024 09:42 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 May 2024 09:42 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Yodha Released on Ott Amazon Prime Streaming From Today starring Disha Patani
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे निर्देशित फिल्म 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म में एक फौजी का रोल निभाया, जो स्पेशल फोर्स का सदस्य है। सिनेमाघरों में फिल्म की शुरुआत धीमी रही। शैतान से कड़ी टक्कर मिलने से फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही, लेकिन अब फिल्म को ओटीटी पर जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Sidharth Malhotra Yodha Released on Ott Amazon Prime Streaming From Today starring Disha Patani
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शक सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का लुत्फ अमेजन प्राइम पर उठा सकते हैं। प्राइम वीडियो ने हाल ही में, अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'योद्धा' का पोस्टर शेयर करके फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग अनाउंस की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

Sidharth Malhotra Yodha Released on Ott Amazon Prime Streaming From Today starring Disha Patani
फिल्म 'योद्धा' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पटानी ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हैं और उन्होंने फिल्म 'योद्धा' को सिनेमाघरों में देखना मिस कर दिया हो, वह यह फिल्म अब आसानी से घर बैठे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Yodha Released on Ott Amazon Prime Streaming From Today starring Disha Patani
फिल्म योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। इसका निर्माण अपूर्व मेहता, हीरू जौहर, करण जौहर और शशांक खेतान ने किया है। बड़े पर्दे पर सिद्धार्थ और राशि खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इन दोनों के अलावा दिशा पाटनी ने भी अपने काम के लिए प्रशंसकों से तारीफ बटोरी थी। देखते है अब यह फिल्म ओटीटी पर क्या गुल खिलाती है।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Yodha Released on Ott Amazon Prime Streaming From Today starring Disha Patani
फिल्म योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह मेघना गुलजार के आगामी प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में चलते रहते हैं। 

Tenzing Movie: टॉम हिडलस्टन निभाएंगे एडमंड हिलेरी का किरदार, तेनजिंग नोर्गे के लिए जारी है हीरो की तलाश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed