{"_id":"663d974420fda4135b024d89","slug":"thursday-box-office-collection-ajay-devgn-film-maidaan-and-bade-miyan-chote-miyan-total-earnings-and-occupancy-2024-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thursday Box Office: बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ी बनी 'मैदान', 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल भी कुछ खास नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thursday Box Office: बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ी बनी 'मैदान', 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल भी कुछ खास नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 10 May 2024 09:25 AM IST
सार
इन दिनों दर्शकों के मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में दो ही फिल्में बड़े मियां छोटे मियां और मैदान ही लगी हुई हैं। इनका हाल भी कुछ खास नहीं है। ये दोनों फिल्में भी जल्द ही अपना बोरिया बिस्तर समेटते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मैदान-बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस का हाल इन दिनों काफी बुरा चल रहा है। बीते महीने रिलीज हुईं लगभग सभी फिल्में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में नाकामयाब रही हैं। वहीं कई फिल्में सिनेमाघरों में आते ही ढ़ेर हो गई हैं। इन दिनों दर्शकों के मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में दो ही फिल्में 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' ही लगी हुई हैं। इनका हाल भी कुछ खास नहीं है। ये दोनों फिल्में भी जल्द ही अपना बोरिया बिस्तर समेटते हुए नजर आ रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में फेल साबित हुई है। अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित 'बड़े मियां छोटे मियां' 350 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई। मगर ये फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में अक्षय और टाइगर का जबर्दस्त एक्शन देखने को मिला है। मगर इसकी कहानी लोगों को लुभाने में असफल साबित हुई है। पहले हफ्ते के ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 29वें दिन फिल्म ने 20 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 64.70 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैदान
ईद के मौके पर 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' ने भी दस्तक दी थी। ये फिल्म टिकट खिड़की पर धमाकेदार प्रदर्शन करने में विफल रही है। रिलीज के करीब एक महीने बाद मैदान 50 करोड़ी फिल्म बन पाई है। 'मैदान' शुरुआत से ही रेंग रेंग कर कमाई कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
ये फिल्म फुटबॉल से भारतीय इतिहास बदलने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है। अजय देवगन ने फिल्म में सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। 'मैदान' की कमाई की बात करें तो ईद के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। 29वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल बिजनेस अब 50.20 करोड़ रुपये हो पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।