{"_id":"663d8d2ddf5307446104ce06","slug":"gehraiyaan-director-shakun-batra-said-deepika-padukone-knows-how-to-balance-personal-life-and-stardom-2024-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: स्टारडम और निजी जिंदगी में संतुलन बनाना जानती हैं दीपिका, प्रेग्नेंसी पीरियड कर रहीं एंजॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone: स्टारडम और निजी जिंदगी में संतुलन बनाना जानती हैं दीपिका, प्रेग्नेंसी पीरियड कर रहीं एंजॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 10 May 2024 08:28 AM IST
सार
रणवीर और दीपिका इन दिनों अपने पहले बच्चे को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। उन्होंने प्रेगनेंसी की घोषणा करते हुए बताया था कि सितंबर में उनका बच्चा आने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। मगर अभिनेत्री को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करना बहुत अच्छे से आता है। निर्देशक शकुन बत्रा ने हाल ही में दीपिका को लेकर बात की है। उन्होंने इंडस्ट्री में दीपिका की सफलता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह जमीन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने जिंदगी में संतुलन बनाना बखूबी आता है।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
शकुन बत्रा ने कहा, 'दीपिका पादुकोण का प्रभादेवी में रहने का एक कारण है। वह यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि वह इंडस्ट्री के शोर में कहीं खो न जाएं। वह खुद को ऐसे लोगों के बीच रखती हैं, जो इंडस्ट्री से बाहर के हैं। उनका परिवार उनके लिए बहुत जरूरी है। वह अपनी निजी जिंदगी से स्टारडम को बहुत आसानी से दूर कर सकती हैं।'
निर्देशक ने कहा, 'मैंने जो चीज हमेशा देखी है, वह यह है कि जिस तरह से इंडस्ट्री को देखा जाता है, फिल्मों को देखा जाता है। वे आपको एक पायदान पर बिठाते हैं। आपको किसी स्तर पर यह विश्वास करते हुए शुरुआत करनी होगी कि आप उनसे बेहतर हैं। साथ ही यह इस पर निर्भर करता है कि आप कितना वास्तविक रहना चाहते हैं या फिर आप आत्म-सम्मान की भावना से कितना देना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
शकुन बत्रा ने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म गहराइयां में काम किया था। इसमें सिद्धांत चतुवेर्दी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं रणवीर और दीपिका इन दिनों अपने पहले बच्चे को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। उन्होंने प्रेगनेंसी की घोषणा करते हुए बताया था कि सितंबर में उनका बच्चा आने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ ही रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इसे लेकर भी दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि उनकी टीम ने ये स्पष्ट कर दिया कि रणवीर ने अपनी पिछली पोस्ट को आर्काइव कर लिया है। दीपवीर गुरुवार को अपने बेबीमून से वापस लौटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।