{"_id":"589ab4594f1c1b224a379872","slug":"srk-aamir-s-heroine-is-set-to-play-sanjay-dutt-s-mother-on-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख और आमिर की लीड हीरोइन 'संजय दत्त की मां' बनने को हुई मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख और आमिर की लीड हीरोइन 'संजय दत्त की मां' बनने को हुई मजबूर
Thu, 09 Feb 2017 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी ये एक्ट्रेस फिल्मी परदे पर शाहरुख, सलमान और आमिर खान की हीरोइन बनी थी, लेकिन आज ये हीरोइन संजय दत्त की मां बनने को मजबूर हो गई है। ताज्जुब की बात तो ये है कि ये हीरोइन संजय दत्त से उम्र में 11 साल छोटी है।
2 of 7
ये हीरोइन हैं मनीषा कोईराला। 90 के दशक में टॉप की अभिनेत्रियों में शुमार रहीं मनीषा कोईराला ने 'बॉम्बे', 'अकेले हम अकेले तुम', 'खामोशी', 'सौदागर', 'दिल से' और 'लज्जा' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं जिनमें ना सिर्फ उनकी परफॉर्मेंस को सराहा गया बल्कि इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड दिए गए।
3 of 7
उस दौर में मनीषा हर निर्माता-निर्देशक की पसंद बन गईं थीं और हर एक्टर उनके साथ काम करना चाहता था। कमाल की खूबसूरती और बेहतरीन अदायगी की मल्लिका, मनीषा कोईराला एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिनकी जोड़ी लगभग हर हीरो के साथ जमी। उस दौर में उन्होंने अनिल कपूर से लेकर सलमान, शाहरुख और आमिर के अलावा जैकी श्रॉफ और अजय देवगन तक के साथ काम किया। लेकिन तकदीर ने ऐसी पलटी मारी कि आज मनीषा अपनी उम्र से 11 साल बड़े हीरो की मां बनने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दरअसल राजकुमार हिरानी संजय दत्त की जिंदगी पर एक बायोपिक बना रहे हैं। इस फिल्म में जहां रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में नजर आएंगे, वहीं मनीषा कोईराला को संजय की मां यानि नर्गिस के किरदार के लिए साइन किया गया है। ताज्जुब की बात तो ये है कि इससे पहले मनीषा कोईराला फिल्मों में संजय दत्त की हीरोइन का रोल निभा चुकी हैं। चाहे 'महबूबा' हो, 'बागी' हो या फिर 'अचानक', इन फिल्मों में मनीषा और संजय दत्त पर्दे पर रोमांस करते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Manisha Koirala
लेकिन मनीषा कोईराला को इस बात से कोई एतराज नहीं है कि एक वक्त पर हीरोइन बनकर परदे पर धमाल मचाने के बाद अब वो संजय की मां का किरदार निभाने जा रही हैं, लेकिन राजकुमार हिरानी उनके इस फैसले से अचंभित थे। हालांकि वो खुश हैं कि एक हीरोइन होने के बाद भी उन्होंने किसी हीरो की मां बनना स्वीकार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।