फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोटमैन का खुलासा, 'आईलैंड पर जाकर सारा, श्रद्धा और रिया चक्रवर्ती के साथ पार्टी करते थे सुशांत सिंह राजपूत'

Tue, 15 Sep 2020 09:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 15 Sep 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
SSR boatman to NCB Sara Ali Khan, Rhea, and Shraddha Kapoor drug parties In island Reports
रिया चक्रवर्ती और सारा अली खान - फोटो : File Photo

सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB के रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया है। इस बीच सुशांत के बोटमैन ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

SSR boatman to NCB Sara Ali Khan, Rhea, and Shraddha Kapoor drug parties In island Reports
सारा और सुशांत - फोटो : File Photo

सुशांत के फार्म हाउस और पवना डैम पर बने टापू 'आपती गवंडे' पर हुई पार्टी पर एनसीबी की नजर है। एनसीबी ने बोटमैन जगदीश का ड्रग्स मामले में बयान दर्ज किया है, जिसमें उसने बताया कि पवना आइलैंड पर सुशांत अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते थे। सुशांत के ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती हैं।

SSR boatman to NCB Sara Ali Khan, Rhea, and Shraddha Kapoor drug parties In island Reports
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo

एनसीबी का कहना है कि स्टेटमेंट के मुताबिक टापू पर सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती कई बार आईं। सुशांत के साथ सारा अली खान भी यहां पार्टी करने चार पांच बार आईं। सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर भी आ चुकी हैं। इसके बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसी आईलैंड पर ड्रग्स पार्टी तो नहीं आयोजित होती थीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
SSR boatman to NCB Sara Ali Khan, Rhea, and Shraddha Kapoor drug parties In island Reports
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

बता दें रिया के घर पर एनसीबी की रेड के समय पर एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया था। इसके डेटा से कुछ वॉट्सएप ग्रुप सामने आए जिनमें कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बातें हुईं थीं। रिया ड्रग पैडलर से अपनी मां के फोन से बात करती थीं। रिया ने एनसीबी को दिए अपने बयान में कथित तौर पर सुशांत के लिए ड्रग्स की खरीद में अपनी भूमिका और वित्त संभालने की बात स्वीकार कर ली थी। 

विज्ञापन
SSR boatman to NCB Sara Ali Khan, Rhea, and Shraddha Kapoor drug parties In island Reports
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : Amar Ujala

बता दें ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती एवं उसके भाई शौविक (Showik Chakraborty) को जमानत नहीं मिली है। इनके साथ ही अदालत ने अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एनसीबी के अनुसार रिया अपने भाई शौविक एवं सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तथा उसके पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत के साथ ड्रग सिंडीकेट का हिस्सा थी। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed