फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Star Kids: सारा से आर्यन खान तक, इन 10 स्टार किड्स का रहा विवादों से गहरा नाता

Fri, 22 Oct 2021 01:27 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 22 Oct 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Star Kids: Sara to Aryan Khan: These 10 star kids have been deeply involved in controversies
स्टार किड्स और उनके विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

बी-टाऊन के घर शीशे के महल की तरह हैं। बाहर से जितने साफ और सुंदर, अंदर से उतने ही गहरे और काले। आए दिन इन महलों में कोई ना कोई विवाद चलता रहता है। पहले तो स्टार्स अपने विवादों में खुद उलझे रहते थे और अब उनके बच्चे भी मानो इस प्रथा को आगे बढ़ा रहे हों। कई ऐसे स्टार किड्स हैं जिनका नाता अभी से विवादों से जुड़ गया है। श्रद्धा कपूर, सोनम कपूर, सारा अली खान से लेकर आर्यन खान, नव्या नवेली नंदा जैसे लोकप्रिय स्टार किड्स ड्रग के मामलों ये लेकर विवादास्पद बयानों तक में शामिल हो चुके हैं। 



हाल ही में, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया है। बॉलीवुड के गलियारों में ऐसे कई मामले हैं जब अपने बच्चों की वजह से माता पिता को शर्मिंदा या ट्रोल होना पड़ा हो। तो चलिए आपको ऐसे ही कुछ स्टार किड्स के बारे में बताते हैं जिनका नाम कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ चुका है। 

Star Kids: Sara to Aryan Khan: These 10 star kids have been deeply involved in controversies
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान 
किसी जमाने के पावर कपल, एक्टर सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को कौन नहीं जानता। माता- पिता से परे उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इतने नामचीन खानदान में जन्मी अभिनेत्री ने अपना फिल्मी सफर अकेले ही तय किया है। लेकिन पिछले साल एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने ड्रग्स के मामले में पूछताछ की थी। मामला दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु से जुड़ा था।
Star Kids: Sara to Aryan Khan: These 10 star kids have been deeply involved in controversies
श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram

श्रद्धा कपूर 
दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को भी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ड्रग मामले से संबंधित एनसीबी द्वारा पुछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि पूछताछ के दौरान, श्रद्धा ने भी ड्रग्स लेने से इनकार किया था लेकिन यह स्वीकार किया था कि वह सुशांत की पार्टियों में जाया करती थीं और दिवंगत अभिनेता वहां ड्रग्स लिया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Star Kids: Sara to Aryan Khan: These 10 star kids have been deeply involved in controversies
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे
अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। आए दिन अभिनेत्री सुर्खियों में रहती हैं। अनन्या से जुड़े वैसे तो कई विवाद सामने आ चुके हैं पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ मुख्य विवादों के बारे में बताते हैं। अभिनेत्री ने एक बार घोषणा की थी कि वह पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया जाने वाली हैं। उनकी एक सहपाठी ने बाद में बताया कि अभिनेत्री अपने कॉलेज में प्रवेश के बारे में झूठ बोल रही थी। हालांकि, अनन्या ने बाद में इन आरोपों को झूठ करार दे दिया। 
हाल ही में आर्यन खान के मामले में अभिनेत्री के नाम का भी खुलासा हुआ है। फिलहाल उन्हें पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस बुलाया गया है। इस कॉन्ट्रोवर्सी में उनका कितना हाथ है, ये तो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
Star Kids: Sara to Aryan Khan: These 10 star kids have been deeply involved in controversies
सोनम कपूर - फोटो : Instagram/Sonamkapoor

सोनम कपूर 
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। लेकिन, ज्यादातर वह अपने फैशन और विवादास्पद बयानों के लिए जानी जाती हैं। एक बार, एक साक्षात्कार में उनसे पूछा गया कि उन्हें एक अच्छे अभिनेता के रूप में लेबल नहीं किया जाता है, तो उन्हें कैसा लगता है। इस पर जवाब देते हुए अभिनेत्री ने ऐसा बयान दे दिया जिससे उनकी बहुत बदनामी हुई। उन्होंने कहा था: "यदि आप अच्छे नहीं दिख रहे हैं, तो वे सोचते हैं कि आप एक अच्छे अभिनेता हैं। सिर्फ इसलिए कि आप साधारण दिखते हैं और आप जोर से बात करते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक अच्छी अभिनेत्री हैं।" इसी के साथ वह कई एक्टर्स पर कमेंट करते भी दिख चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed