फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैट से खुलासा: आर्यन ने अनन्या से पूछा- कुछ जुगाड़ हो सकता है? एक्ट्रेस ने कहा- मैं अरेंज कर दूंगी

Fri, 22 Oct 2021 12:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 22 Oct 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Ananya Panday ncb question about drugs chat with aryan khan
Aryan Khan, Ananya Panday - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे (Ananya panday) से ड्रग्स केस (Drug case) में पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। अनन्या से गुरुवार को करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ चली। गुरुवार को एनसीबी की टीम ने अनन्या के घर रेड डाली थी। इसके बाद उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया।



तय समय पर एनसीबी के दफ्तर नहीं पहुंचीं अनन्या
अनन्या को शुक्रवार को 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह तय समय पर एनसीबी के दफ्तर नहीं पहुंचीं। एनसीबी को आर्यन और अनन्या के बीच नशे को लेकर चैट मिली है जिसके बाद एनसीबी ने समन किया था। 

Aryan Khan Drug Case: Ananya Panday ncb question about drugs chat with aryan khan
आर्यन खान,अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान समीर वानखेड़े ने अनन्या को आर्यन के साथ उनकी ड्रग्स को लेकर बातचीत वाले चैट भी दिखाए। बताया जाता है कि इस चैट में आर्यन अपनी दोस्त अनन्या से पूछते हैं कि कुछ जुगाड़ हो सकता है क्या? इसके जवाब में अनन्या लिखती हैं कि मैं अरेंज कर दूंगी। माना जा रही है कि आर्यन गांजा को लेकर अनन्या से बात कर रहे थे।

Aryan Khan Drug Case: Ananya Panday ncb question about drugs chat with aryan khan
आर्यन खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

जब समीर वानखेड़े ने अनन्या से इस चैट को लेकर सवाल किया तो अनन्या ने कहा कि वह- सिगरेट को लेकर बात कर रही थीं। जब अनन्या से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी ड्रग्स लिया है तो एक्ट्रेस ने साफ इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Ananya Panday ncb question about drugs chat with aryan khan
एनडीपीएस कानून - फोटो : File

ड्रग्स पेडलर पकड़ा गया
एनसीबी इस मामले में एक ड्रग्स पेडलर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएनआई के अनुसार, एनसीबी ने बताया है कि, हिरासत में लिया गया पेडलर मामले में मुख्य संदिग्ध है जिसका नाम ड्रग्स से संबंधित चैट में सामने आया है।

विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Ananya Panday ncb question about drugs chat with aryan khan
अनन्या पांडे - फोटो : instagram fan page

पूछताछ में रोने लगीं अनन्या
खबरों की मानें तो जैसे ही समीर वानखेड़े ने पूछताछ शुरू की अनन्या रोने लगीं। इसके बाद उन्हें पानी दिया गया और पूछताछ शुरू हुई थी। अनन्या एनसीबी दफ्तर जाने से पहले भी अपने पिता से गले लगकर रोती दिखाई दी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed