बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए सेलेब्स जी-जान एक कर देते हैं। सेलेब्स जब बॉलीवुड में अपना करियर सफल बना लेते हैं, तब वह अपनी जिंदगी में शादी के बारे में सोचते हैं। इन दिनों कई सेलेब्स का मानना है कि शादी कर लेने से उनके करियर ग्राफ पर असर पड़ सकता है, लेकिन इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी और बॉलीवुड में आने के बाद खूब नाम कमाया। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले ही अपना घर बसा लिया था।
Bollywood: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले घर बसा चुके थे ये सेलेब्स, फिर हिट फिल्में देकर बने सुपरस्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। शाहरुख 18 साल की उम्र से ही गौरी से प्यार करते थे। शाहरुख ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी जगत से की। उन्होंने टीवी सीरियल 'दिल दरिया', 'फौजी', 'सर्कस', 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 'वागले की दुनिया' में काम किया। शाहरुख ने गौरी खान से शादी 25 अक्टूबर 1991 को की थी। शादी के बाद शाहरुख ने बॉलीवुड डेब्यू साल 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' से किया, जो सुपरहिट साबित हुई थी।
Kriti Sanon: बॉलीवुड में कुछ ऐसा रहा कृति सेनन का नौ साल का सफर, जानें अभिनेत्री के सफरनामे पर उनकी राय
सैफ अली खान
इस लिस्ट में अगला नाम सैफ अली खान का है। सैफ भी बॉलीवुड डेब्यू से पहले अपना घर बसा चुके थे। दरअसल, मॉडलिंग के समय सैफ की मुलाकात उस दौर की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई। दोनों प्यार में पड़े और साल 1991 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के दो साल बाद सैफ अली खान ने साल 1993 में फिल्म 'आशिक आवारा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि, दोनों साल 2004 में तलाक लेकर अलग हो गए।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को बात-बात पर आता था गुस्सा, अभिनेता ने अपने शॉर्ट टेंपर पर ऐसे पाया काबू
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आमिर ने साल 1986 में रीना दत्ता के साथ शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद आमिर ने साल 1988 में फिल्म 'कयामत से कयामत' तक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, आपसी मतभेद के कारण साल 2002 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।
Priyanka Chopra: प्रियंका के बॉलीवुड में राजनीति वाले बयान पर नीतू चंद्रा का रिएक्शन, कहा- यह सबके साथ होता है
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। आयुष्मान ने साल 2011 में अपने बचपन के प्यार ताहिरा कश्यप के साथ शादी की थी। इसके एक साल बाद 2012 में उन्होंने 'विकी डोनर' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
Projapati: मिथुन चक्रवर्ती की 'प्रजापति' डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार, जानें फैंस कहां देख सकते हैं फिल्म?