फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diana Penty: डायना पेंटी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अमिताभ बच्चन की कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में आएंगी नजर

Mon, 03 Apr 2023 05:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Apr 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Diana penty will be Seen with Amitabh Bachchan  in Courtroom drama Film Section 84
डायना पेंटी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी जल्द ही महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की एंट्री रिभु दासगुप्ता की फिल्म सेक्शन 84 में हो गई है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर के साथ काम करने को लेकर डायना भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।


Sir Madam Sarpanch: गांवों के लिए सात समंदर पार से लौटी एना की कहानी, सीमा बिस्वास का मिला दमदार साथ

Diana penty will be Seen with Amitabh Bachchan  in Courtroom drama Film Section 84
डायना पेंटी - फोटो : सोशल मीडिया

सेक्शन 84 का हिस्सा बनकर अभिनेत्री काफी ज्यादा खुश हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''सेक्शन 84 मेरे लिए बहुत स्पेशल है। केवल इसलिए नहीं कि इसकी कहानी दिलचस्प है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसमें मुझे लेजेंड्री एक्टर मिस्टर बच्चन के साथ काम करने का सौभाग्य मिलने वाला है। ईमानदारी से कहूं तो मेरा यह सपना आखिरकार साकार हो गया।'' 
Vivek Dahiya: विवेक दहिया-कुमार शानू की बेटी शैनन संग करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म को लेकर कही यह बात

Diana penty will be Seen with Amitabh Bachchan  in Courtroom drama Film Section 84
डायना पेंटी - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा कि रिभु दासगुप्ता का विजन बहुत स्पष्ट है। मैं इस फिल्म में उनके साथ कोलैबोरेट करके बहुत खुश हूं। मुझे पता है कि यह एक ऐसा अनुभव होने जा रहा है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। सर्वश्रेष्ठ लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। 
Mithun Chakraborty: टैगोर की कल्ट क्लासिक 'काबुलीवाला' के 'रहमत' बनेंगे मिथुन दा, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Diana penty will be Seen with Amitabh Bachchan  in Courtroom drama Film Section 84
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्ममेकर रिभु दासगुप्ता की अगली फिल्म, एक कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर, जिसमें अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशन के साथ रिभु ने फिल्म की कहानी भी लिखी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ को आखिरी बार फिल्म गुडबाय में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में थीं। इसके अलावा वह जल्द ही प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के में भी नजर आने वाले हैं। 
Upasana: आखिर क्यों 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं राम चरण और उपासना, RRR स्टार की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Diana penty will be Seen with Amitabh Bachchan  in Courtroom drama Film Section 84
डायना पेंटी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, डायना पेंटी की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी में दिखी थीं। सेक्शन 84 के अलावा वह अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म में शाहिद कपूर के साथ भी नजर आने वाली हैं।
दुखद: नहीं रहीं परेश रावल की सास डॉ मृदुला संपत, बीती रात हुआ निधन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed