फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sir Madam Sarpanch: गांवों के लिए सात समंदर पार से लौटी एना की कहानी, सीमा बिस्वास का मिला दमदार साथ

Mon, 03 Apr 2023 05:38 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Apr 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Sir Madam Sarpanch trailer released Seema Biswas Ariana Sajnani Bhawan Tiwari praveen morchhale film
सर मैडम सरपंच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

असल कहानियों से प्रेरित और सामाजिक व्यंग्य से भरपूर फिल्म 'सर मैडम सरपंच' 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। राष्ट्रीय पुरस्कर विजेता अभिनेत्री सीमा बिस्वास की अद्भुत अदाकारी का दम इसके ट्रेलर में ही देखने को मिल रहा है। फिल्म को बनाया भी नेशनल अवार्ड विनर प्रवीण मोरछले ने हैं। फिल्म की मुख्य अदाकारा एरियाना सजनानी अपनी इस फिल्म के सिलसिले में इन दिनों देश की उन महिला सरपंचों से मुलाकात करने निकली हैं जिन्होंने अपना अच्छा खासा करियर छोड़कर गांवों की साज संभाल करने का बीड़ा उठाया है।

Sir Madam Sarpanch trailer released Seema Biswas Ariana Sajnani Bhawan Tiwari praveen morchhale film
'सर मैडम सरपंच - फोटो : Social media

जानकारी के मुताबिक 'सर मैडम सरपंच' उन भारतीय लड़कियों की अविश्वसनीय कहानियों पर आधारित है, जो उच्च अध्ययन के लिए विदेश चली गईं और फिर अपने गांवों की सरपंच बनने के लिए घर लौटीं। फ्रांस में आयोजित वेसौल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ एशियन सिनेमाज में ये फिल्म इनाल्को जूरी अवार्ड जीत चुकी है। 

Bollywood: पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के इन फेमस कलाकारों ने बॉलीवुड में आजमाया अपना हाथ, कोई हुआ फ्लॉप तो कोई हिट

Sir Madam Sarpanch trailer released Seema Biswas Ariana Sajnani Bhawan Tiwari praveen morchhale film
प्रवीण मोरछले - फोटो : Social media

प्रवीण मोरछले कहते हैं ,“मैंने इन अविश्वसनीय महिलाओं के बारे में पढ़ा था जिन्होंने अपने देश के प्यार के लिए, घर लौटने और अपने गांवों के लिए कुछ करने के लिए विदेश में आराम और नौकरी के अवसरों की छोड़ दिया। मेरी फिल्म उन सुपरवुमन की जमीनी स्थिति को दर्शाती  है, जिससे ये साबित होता हैं कि ये अपने आप मे सुपरवुमन हैं।"

Kim Sharma: किम शर्मा और लिएंडर पेस के बीच बढ़ी दूरियां? जानें क्यों उठ रही अलगाव की अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Sir Madam Sarpanch trailer released Seema Biswas Ariana Sajnani Bhawan Tiwari praveen morchhale film
सर मैडम सरपंच - फोटो : Social media

फिल्म में एरियाना का किरदार एना, एक भारतीय लड़की का किरदार है जो अमेरिका में पली-बढ़ी है और मध्य भारत के अपने पैतृक गांव में एक पुस्तकालय शुरू करने के लिए लौटती है। उसके इरादे, राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में हो रहे हलचलों में तूफान लाना है।  एना ग्राम सभा चुनावों के लिए खड़ी होती है और गांव की महिलाओं के साथ मिलकर अच्छी तरह से स्थापित सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था का मुकाबला करने के लिए तैयार होती है।

Chengiz Trailer: बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से भिड़ने आ रहा ‘चंगेज’, दिलचस्प मुकाबले पर पढ़िए रोचक खुलासा

विज्ञापन
Sir Madam Sarpanch trailer released Seema Biswas Ariana Sajnani Bhawan Tiwari praveen morchhale film
सर मैडम सरपंच - फोटो : Social media

फिल्म के निर्देशक मोरछले कहते हैं, "यह दिलचस्प है कि एक भारतीय व्यंग्य फिल्म ने यूरोप में एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह में एक विशेष जूरी पुरस्कार जीता। दर्शकों को अपनी दुनिया से बहुत दूर की घटनाओं पर हंसते हुए देखना आश्चर्यजनक था लेकिन ये फिर भी एक सहानुभूतिपूर्ण हौसला अफजाई रही। हास्य फिल्मों को दुनिया के मंच पर कम ही आमंत्रित किया जाता है और फिर, इसे इतनी अच्छी तरह से सराहा जाना इसे और भी खास बना देता है।”

Shannon K: विवेक शर्मा की फिल्म से होगा कुमार शानू की बिटिया का एक्टिंग डेब्यू, पोस्टर रिलीज पर कही दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed