विवेक दहिया टीवी के फेमस एक्टर में से एक हैं। उन्होंने ये हैं मोहब्बतें, कवच-काली शक्तियों से और कयामत की रात जैसे कई टीवी शो में अभिनय किया है। उन्होंने कई फेमस वेब शो में भी काम किया है। उनके फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। वह जल्द ही बॉलीवुड में नजर आने वाले हैं। दरअसल, विवेक चल जिंदगी से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित है।
Vivek Dahiya: विवेक दहिया-कुमार शानू की बेटी शैनन संग करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म को लेकर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर ने फिल्म को लेकर जाहिर की खुशी
हाल ही में एक्टर ने अपनी बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर बात की है। उन्होंने कहा मैं सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा था और मुझे खुशी है कि मैंने अपनी पहली फिल्म के लिए चल जिंदगी को चुना है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से आपको मेरा अलग सिनेमाई अवतार देखने को मिलेगा।
बॉलीवुड में हमेशा से काम करना चाहती थीं शैनन
विवेक के साथ इस फिल्म में दिग्गज गायक कुमार शानू की बेटी शैनन भी नजर आने वाली हैं। शैनन की भी यह डेब्यू फिल्म है। वह काफी वक्त से लॉस एंजिल्स में थी और वहां पर गायिका के तौर पर काम भी किया है। शैनन हमेशा से हिंदी फिल्मों में काम करना चाहती थीं।
फिल्म में नजर आएंगे कई कलाकार
बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर शैनन ने कहा कि अमेरिका में अपने सिंगिंग करियर में व्यस्त होने के दौरान, मैंने हमेशा बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखा था। मैं खुश हूं कि चल जिंदगी के साथ मेरा सपना सच होने जा रहा है। यह एक बोनस है कि मुझे पापा के साथ दो गाना गाने का मौका भी मिला है। इस फिल्म में विवेक दहिया और शैनन के साथ संजय मिश्रा, मीता वशिष्ठ, विवान शर्मा और विक्रम सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
साउथ की मेगा बजट फिल्मों में दिखेंगी ये अभिनेत्रियां
कुछ इस तरह होगी फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी चार मुख्य किरदारों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में सना जो कि अमेरिका में एक म्यूजिक छात्र है, साहिल जो एक कॉलेज का छात्र है। सदानंद जो कि रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारी है और एक 10 वर्षीय लोक कलाकार विवान है। एक दिन सभी लेह लद्दाख के सफर पर निकलने का फैसला करते हैं। सभी एक दूसरे से अनजान होते हैं और यात्रा के दौरान चारों की मुलाकात होती है। फिर एक साथ लेह के सफर का फैसला करते हैं। यह यात्रा सभी के लिए काफी शानदार और न भुलाई जाने वाली होती है, जिसका इनके जीवन पर गहरा असर पड़ता है, जिससे उनकी लाइफ को लेकर पूरी धारणा बदल जाती है।
Mithun Chakraborty: टैगोर की कल्ट क्लासिक 'काबुलीवाला' के 'रहमत' बनेंगे मिथुन दा, अभिनेता ने खुद किया खुलासा