फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के इन फेमस कलाकारों ने बॉलीवुड में आजमाया अपना हाथ, कोई हुआ फ्लॉप तो कोई हिट

Mon, 03 Apr 2023 04:25 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
Punjab Film industry Famous Celebrities Who worked in Bollywood Diljit Dosanjh Surveen Chawla Neeru Gippy
Punjabi Actor - फोटो : Amar ujala

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कलाकार अपना नाम कमाना चाहता है। यह इंडस्ट्री काफी बड़ी है, इसलिए पंजाबी कलाकार हो या फिर साउथ फिल्मों के कलाकार सभी अपना हाथ आजमा चुके हैं, जिनमें कुछ कलाकार सफल रहे तो कुछ कलाकारों को कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। आज हम उन्हीं पंजाबी कलाकारों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में। 

Punjab Film industry Famous Celebrities Who worked in Bollywood Diljit Dosanjh Surveen Chawla Neeru Gippy
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ एक शानदार एक्टर भी हैं। उन्होंने तमाम पंजाबी फिल्मों में काम किया है। पंजाबी फिल्मों में दिलजीत को खूब पसंद किया गया है। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने अभिषेक चौबे की शानदार फिल्म उड़ता पंजाब में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म गुड न्यूज भी की थी। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आई थीं। गुड न्यूज और उड़ता पंजाब के अलावा उन्होंने बॉलीवुड में अर्जुन पटियाला, सूरज पे मंगल भारी, सूरमा और फिल्लौरी आदि फिल्में भी कीं।

Punjab Film industry Famous Celebrities Who worked in Bollywood Diljit Dosanjh Surveen Chawla Neeru Gippy
नीरू बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

नीरू बाजवा

नीरू बाजवा पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की तमाम फिल्मों में काम किया। साथ ही, बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना दम दिखाया। उन्होंने 1998 में देव आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद वह काफी वक्त तक बॉलीवुड से दूर रहीं। इसके बाद साल 2010 में कूकी गुलाटी की फिल्म प्रिंस से दोबारा वापसी की। वहीं, मिले ना मिले हम में आखिरी बार काम किया। नीरू पंजाबी इंडस्ट्री में जितनी ज्यादा फेमस हुईं, उतना फेम उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में हासिल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Film industry Famous Celebrities Who worked in Bollywood Diljit Dosanjh Surveen Chawla Neeru Gippy
कुलराज कौर रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

कुलराज कौर रंधावा

कुलराज कौर रंधावा पंजाबी इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और दर्शकों को खूब एंटरटेन भी किया। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म जाने भी दो यारों से की थी। हालांकि इस फिल्म से उन्हें कुछ खास पहचान हासिल नहीं हुई थी। इस फिल्म के बाद उन्हें सनी देओल और बॉबी देओल की हिट फिल्म यमला पगला दीवाना में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ भी की गई। उन्होंने बॉलीवुड में चार दिन की चांदनी में भी काम किया, जो उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी। इसके बाद वह पंजाबी इंडस्ट्री में व्यस्त हो गईं। 

Janhvi Kapoor: जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड संग नजर आए बोनी कपूर, यूजर्स बोले- कितने कूल हैं इनके पापा

विज्ञापन
Punjab Film industry Famous Celebrities Who worked in Bollywood Diljit Dosanjh Surveen Chawla Neeru Gippy
सुरवीन चावला - फोटो : सोशल मीडिया

सुरवीन चावला 

सुरवीन चावला बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में कई फिल्में कीं। साथ ही, हिंदी टीवी शो में भी काम किया। एक्ट्रेस ने कई कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। सुरवीन ने बॉलीवुड में फिल्म अगली से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। यह फिल्म कुछ खास नहीं रही थी। इसके बाद उन्हें फिल्म हेट स्टोरी 2 में देखा गया। सुरवीन ने नेटफ्लिक्स के बेहतरीन वेब सीरीज सेक्रेड गेम में भी काम किया, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। एक्ट्रेस को आखिरी बार आर माधवन की वेब सीरीज डीकपल्ड में देखा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed