सब्सक्राइब करें

Stars Took Cosmetic Surgery: बदल गया कैटरीना से लेकर राजकुमार राव तक का लुक, सर्जरी-फिलर्स का किया गया यूज!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 07 Dec 2024 12:21 AM IST
सार

पर्दे पर कई नामी एक्टर-एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत नजर आते हैं लेकिन कई बार इनकी यह खूबसूरती सर्जरी, ब्यूटी फिलर्स का नतीजा भी होती है। जानिए, ऐसे ही कुछ एक्टर-एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने सर्जरी या फिलर्स जैसे ब्यूटी प्रोसिजर का सहारा लिया।

विज्ञापन
Stars Who Took Cosmetic Surgery To Look Beautiful Anushka Sharma Rimi Sen Samantha Ruth Prabhu
कैटरीना कैफ-समांथा रूथ, अनुष्का शर्मा-राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में उर्फी जावेद अपनी अजीब किस्म की ड्रेस के कारण नहीं बल्कि अपने फीलर्स को हटवाने के कारण चर्चा में आई। लगभग 7-8 साल से वह अपनी चिन (ठोड़ी) पर फिलर्स (एक तरह का इंजेक्शन, जो किसी खास जगह को उभरा हुआ दिखाता है) का इस्तेमाल कर रही थी। वैसे सिर्फ उर्फी ही नहीं, कई नामी एक्ट्रेस और एक्टर भी बॉलीवुड में ऐसे हैं, जिन्होंने सर्जरी या फिर फिलर्स का इस्तेमाल किया है। इस बात की पुष्टि एक्टर-एक्ट्रेस ने खुद नहीं की है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में उनकी सर्जरी, फिलर के इस्तेमाल की बात कही गई है।

Trending Videos
Stars Who Took Cosmetic Surgery To Look Beautiful Anushka Sharma Rimi Sen Samantha Ruth Prabhu
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif

कैटरीना कैफ 
कैटरीना कैफ जब फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं तो उनके होंठ काफी पतले नजर आते थे लेकिन कुछ सालों बाद उनके होंठों की शेप अलग नजर आने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैटरीना ने अपने हाेंठों पर फिलर्स इंजेक्शन का यूज किया है। हाल ही में फिर से कैटरीना के होंठों की शेप नॉर्मल नजर आई, ऐसे में माना जा रहा है कि वह अब फीलर्स का इस्तेमाल करना बंद कर चुकी हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Who Took Cosmetic Surgery To Look Beautiful Anushka Sharma Rimi Sen Samantha Ruth Prabhu
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा 
अनुष्का शर्मा ने भी करियर की शुरुआत में अपने लुक को बदलने के लिए काफी मेहनत की। मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का ने भी अपने हाेंठों पर फिलर्स का इस्तेमाल किया है।

Stars Who Took Cosmetic Surgery To Look Beautiful Anushka Sharma Rimi Sen Samantha Ruth Prabhu
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

समांथा रूथ 
साउथ एक्ट्रेस समांथा रूथ का कुछ दिन पहले एक पुराना वीडियाे वायरल हुआ, जिसमें उनका चेहरा आज के मुकाबले बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि समांथा ने अपने चेहरे पर सर्जरी करवाई है। साथ ही होंठों पर तो फिलर्स का इस्तेमाल किया ही है।

विज्ञापन
Stars Who Took Cosmetic Surgery To Look Beautiful Anushka Sharma Rimi Sen Samantha Ruth Prabhu
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राजकुमार राव
सिर्फ एक्ट्रेस ही अपनी ब्यूटी को बढ़ाने के लिए फिलर्स या फिर सर्जरी का इस्तेमाल नहीं करती, बॉलीवुड एक्टर्स का भी नाम इस लिस्ट में शामिल होने लगा है। राजकुमार राव का चिन एरिया काफी समय से अलग नजर आ रहा है। ऐसे में कहा गया कि उन्होंने सर्जरी करवा ली है। जबकि सूत्रों की माने तो राजकुमार राव ने चिन एरिया पर फिलर्स का इस्तेमाल किया है। इससे उनका लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आने लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed