{"_id":"5fe097fc4ba29279be45a0d0","slug":"story-behind-salman-khan-and-madhuri-dixit-film-saajan-hit-song-dekha-hai-pehli-baar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान-माधुरी पर फिल्माया गया ये गाना हंसी-मजाक में बना लेकिन सुपरहिट हो गया, 29 साल बाद भी गुनगुनाते हैं लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान-माधुरी पर फिल्माया गया ये गाना हंसी-मजाक में बना लेकिन सुपरहिट हो गया, 29 साल बाद भी गुनगुनाते हैं लोग
बॉलीवुड में जब कोई फिल्म बनती हैं तो पर्दे पर दर्शकों को एक कहानी दिखती हैं, लेकिन फिल्म के पीछे पचासों किस्से मौजूद होते हैं। फिल्म के एक्शन सीन से लेकर गाने की शूटिंग तक में अक्सर ऐसी बातें हो जाती हैं जिसे दर्शक जान भी नहीं पाते। सलमान, माधुरी और संजय दत्त की फिल्म 'साजन' के गाने से जुड़ा ऐसा ही एक मजेदार किस्सा था जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं फिल्म के उस गाने और उससे जुड़े मजेदार किस्से के बारे में।
2 of 5
'साजन' फिल्म
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी पर्दे पर खूब जंचती थी। वहीं सलमान और माधुरी की जोड़ी भी दर्शकों की काफी फेवरेट थी। ऐसे में जब तीनों कलाकार एक साथ फिल्म साजन में नजर आए तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच गया। 1991 में आई फिल्म साजन का निर्देशन डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा ने किया था। इस फिल्म की कहानी तो दर्शकों ने काफी पसंद की ही थी साथ ही फिल्म के गाने भी सुपर डुपर हिट हुए थे।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
बता दें कि फिल्म में संगीत नदीम-श्रवण ने दिया था। फिल्म के सारे गाने लोगों को पसंद आए थे, लेकिन फिल्म का एक गाना.....'देखा है पहला बार साजन की आंखों में प्यार....' आज भी लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म को बनाने के पीछे एक बड़ा ही मजेदार किस्सा है। फिल्म के संगीतकार श्रवण राठौर ने बताया था कि कैसे ये गाना उन्होंने बिना सोचे समझे ही बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'साजन' फिल्म
श्रवण ने बताया कि, 'ये बात 1990 के 31 दिसंबर के रात की है। मैं और नदीम एक न्यू ईयर पार्टी में गए हुए थे। हम दोनों पब में बैठे थे। वहां दो विदेशी लड़कियां आईं और हमें देखने लगीं। उसी वक्त नदीम उठकर उनके पास गए और बातें करने लगें। उनकी नजरें हमसे टकरा गईं और उसी वक्त नदीम के दिमाग में ये लाइन आ गई- देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार और फिर इस तरह पूरा गाना बन गया'।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान के साथ माधुरी
- फोटो : ट्विटर
बड़ी ही दिलचस्प बात है कि मस्ती मजाक में बना ये गाना आज 29 साल बाद भी उतना ही यादगार और शानदार लगता है। फिल्म के 29 साल पूरे होने पर माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म की कहानी काफी रोमांटिक थी और डायलॉग्स काव्यात्मक थे। इस वजह से ही उन्होंने फिल्म के लिए फौरन हां कह दी थी। बता दें कि फिल्म 'साजन' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और इस फिल्म से ही माधुरी और संजय दत्त के प्यार की शुरूआत हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।