फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: रवीना के सुपरहिट गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' के पीछे की सच्चाई शायद ही आप जानते होंगे

Sun, 29 Aug 2021 07:46 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 29 Aug 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
story behind shoots tip tip barsa pani with Raveena Tandon amid mensuration period pain and high fever
रवीना टंडन अक्षय कुमार - फोटो : टिप टिप बरसा पानी

साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' तो आपको याद ही होगी। ये वही फिल्म है जिसका गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' आज भी बरसात के दिनों में आपकी जुबान पर खुद-ब-खुद आ जाता है। पीली साड़ी में रवीना टंडन ने इस गाने में ऐसा डांस किया कि फिल्म मोहरा को आज भी इस गाने की वजह से याद किया जाता है। इस गाने में रवीना ने जो डांस किया है, वह शायद ही कोई हीरोइन कर पाती। चलिए जानते हैं 'टिप-टिप बरसा पानी' को फिल्माने के लिए सिर्फ टीम ही नहीं बल्कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रवीना टंडन को बहुत कुछ झेलना पड़ा। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसी चीजें हुई जिसे आज भी फिल्म से जुड़ा कोई सदस्य नहीं भुला पाता।

story behind shoots tip tip barsa pani with Raveena Tandon amid mensuration period pain and high fever
रवीना टंडन अक्षय कुमार - फोटो : file photo

तेज बुखार में किया डांस
ऐसा कहा जाता है कि फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान रवीना टंडन और अक्षय कुमारा का अफेयर चल रहा था। 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने के दौरान दोनों ने अपने डांस से सेट पर आग लगा दी। गाने को शूट करने के लिए आर्टिफिशियल बारिश की गई थी। लगातार भीगने की वजह से रवीना को सेट पर तेज बुखार आ गया था। इसके बावजूद भी वह लगातार डांस करती रही थीं। उन्होंने खराब तबियत पर भी हिम्मत नहीं हारी।

story behind shoots tip tip barsa pani with Raveena Tandon amid mensuration period pain and high fever
रवीना टंडन - फोटो : फिल्म मोहरा

4 दिन में शूट हुआ था गाना
इस गाने को 4 दिनों तक एक कंस्ट्रक्शन साइट पर शूट किया गया था। साइट पर पत्थर और कीलें पड़ी हुई थीं। गाने की शूटिंग के दौरान नंगे पांव डांस करना था और फिसलकर गिरना था। लेकिन इस सीन को फिल्माने के दौरान रवीना बुरी तरह घायल हो गईं थीं। उनके घुटने चोट लगने के कारण छिल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
story behind shoots tip tip barsa pani with Raveena Tandon amid mensuration period pain and high fever
अक्षय कुमार, रवीना टंडन - फोटो : screenshot from youtube/venus

पीरियड्स ने बढ़ाई मुश्किल
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक गाने की शूट के दौरान रवीना पीरियड्स से भी जूझ रही थीं। 4 दिनों तक लगातार पानी में शूट करना उनके लिए सबसे मुश्किल काम था। बुखार और पीरियड्स की वजह से उनकी तबीयत तक बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
story behind shoots tip tip barsa pani with Raveena Tandon amid mensuration period pain and high fever
'मोहरा' में रवीना टंडन और अक्षय कुमार

हालांकि, उनकी मेहनत रंग लाई और फिल्म और गाना सुपरहिट हो गए। इस गाने की वजह से बॉलीवुड में रेन डांस का चलन फिर मशहूर हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed