सब्सक्राइब करें

किस्सा: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने कभी बड़े भाई की किताब से चुराए थे 10 रुपये, आज करोड़ों के मालिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 26 Sep 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Story: Bhojpuri actor Pawan Singh once stole 10 rupees from elder brother's book, today  he is owner of crores
पवन सिंह - फोटो : Instagram

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नायक पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी हर फिल्म और गाना सुपरहिट होता है। लेकिन पवन की जिंदगी हमेशा से इतनी चकाचौंध भरी नहीं थी, बल्कि उन्होंने बचपन में बेहद गरीबी देखी। पवन ने मनोरंजन की दुनिया में बचपन में ही कदम रख दिया था। उनके चाचा बचपन से ही उन्हें साईकल पर बैठा के स्टेज शो के लिये 30 किलोमीटर दूर ले जाया करते थे। वह रात रात भर शोज किया करते। कई बार जब उनकी आंख लग जाती तो उनके चाचा उन्हें आँख में पानी मार मार के उठाते और उनको गाने के लिये कहते थे, ताकि घर का खर्चा चल सके। बचपन से ही अच्छा गाने की वजह से धीरे धीरे वह पब्लिक में पहचान बनाने लगे। लोग घरों-मंदिरों में उन्हें गाना गाने के लिए बुलाने लगे। कभी थोड़े पैसों के लिए रात रात भर मेहनत करने वाले पवन सिंह आज करोड़ों की कमाई करते हैं। चलिए जानते हैं पवन सिंह की लाइफ के बारे में।

Trending Videos
Story: Bhojpuri actor Pawan Singh once stole 10 rupees from elder brother's book, today  he is owner of crores
पवन सिंह का गाना 'सखी पियवा रे' - फोटो : यूट्यूब
लॉलीपॉप से हुए फेमस
पवन सिंह बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। साल 1997 ये वह एल्बम के लिए गाना गाते थे, लेकिन साल 2007 में 'लॉलीपॉप' गाने से वह देश- विदेस में फेमस हो गए। साल 2007 में ही उनकी पहली फिल्म 'रंगली चुनरिया' भी रिलीज हुई, जिससे उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें 5 लाख रुपए मिले थे। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद साल 2011 में 'देवरा बड़ा सतोला' से वह सुपरस्टार बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Story: Bhojpuri actor Pawan Singh once stole 10 rupees from elder brother's book, today  he is owner of crores
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
कभी चुराए थे पैसे
स्ट्रगलिंग के दौरान पवन सिंह ने अपने भाई की किताब से 10 रुपए चुरा लिए थे। ये बात उनके भाई को बिलकुल पसंद नहीं आई थी। जिसके बाद उनके भाई ने उनकी जबरदस्त पिटाई की थी। पवन सिंह ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। 
 
Story: Bhojpuri actor Pawan Singh once stole 10 rupees from elder brother's book, today  he is owner of crores
पवन सिंह, सहर अफशा - फोटो : यूट्यूब
कुल संपति
आज पवन सिंह के पास 4 करोड़ के बंगले के अवाला 2 स्कॉर्पियो, 2 फॉर्च्यूनर और एक 90 लाख की मर्सिडीज है। इनके अलावा पवन सिंह को घोड़ों का भी शौक है। इसलिए उनके पास घर में घोड़ा भी है। आज पवन सिंह की सालाना कमाई 27 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Story: Bhojpuri actor Pawan Singh once stole 10 rupees from elder brother's book, today  he is owner of crores
पवन सिंह, सहर अफशा - फोटो : यूट्यूब
आज पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। पवन सिंह एक साल में कई फिल्में के साथ कुछ ब्रांड्स को भी एंडोर्स करते हैं। जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed