फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का: जब मौसम ने रोमांटिक कैंडल डिनर प्लान पर फेरा पानी, खाने में आई रेत

Wed, 15 Sep 2021 03:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 Sep 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Story of Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai When the weather turned water on the romantic candle dinner plan
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। इन दोनों ही कपल की असल जिंदगी की बॉन्डिंग कमाल की है। जिसकी अक्सर इंडस्ट्री में तारीफ होती है। इस जोड़ी को बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ी कह सकते हैं। दोनों की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। अभिषेक और ऐश्वर्या का प्रेम फिल्म गुरु के सेट पर परवान चढ़ा और इसके बाद अभिषेक बच्चन ने उन्हें प्रपोज किया। जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने हां कर दी। अभिषेक और ऐश्वर्या की ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दोनों को ही दर्शक पसंद करते हैं।



पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था। खुद ऐश्वर्या राय ने बताया था कि जब अभिषेक बच्चन ने उनको प्रपोज किया तो उन्होंने हां कहने में जरा भी वक्त नहीं लगाया। यह वह टाइम था जब अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म गुरु के प्रमोशन के लिए न्यूयॉर्क गए थे।

Story of Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai When the weather turned water on the romantic candle dinner plan
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिषेक बच्चन ने उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था। ऐश्वर्या का कहना था कि अभिषेक का घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करना उन्हें किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन की तरह लग रहा था। 

Story of Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai When the weather turned water on the romantic candle dinner plan
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram

उन्होंने कहा, अभिषेक बच्चन के इस तरह से प्रपोज करने से मैं इतनी खुश थी कि मैंने हां करने में जरा-सा भी वक्त नहीं लगाया। यह तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय अपने परिवार को खास तवज्जो देती हैं। अक्सर आपने अमिताभ बच्चन और जया के मुंह से भी उनकी तारीफ सुनी होगी। आपको बता दें कि इन दोनों कपल की हनीमून ट्रिप भी बेहद मजेदार रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Story of Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai When the weather turned water on the romantic candle dinner plan
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिषेक बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में हनीमून ट्रिप के बारे में मजेदार बात बताई थी। उन्होंने बताया था कि वो और ऐश्वर्या राय डिज्नीलैंड गये थे। वहां ऐश्वर्या राय उनको छोड़कर मिक्की और मिनी के साथ पोज कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि हमने खूब एन्जॉय किया था। उन्होंने अपनी एनिवर्सरी ट्रिप का किस्सा बताते हुए अपने रोमांटिक कैंडल डिनर प्लान के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
Story of Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai When the weather turned water on the romantic candle dinner plan
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिषेक बच्चन का कहना था कि हम एनिवर्सरी ट्रिक के लिए मालदीव गये थे। वहां उनको रोमांटिक कैंडल डिनर करना था। लेकिन मौसम ने उनके इस प्लान पर पानी फेर दिया। दरअसल, हुआ यों कि मालदीव बीच किनारे कैंडल लाइट डिनर के वक्त काफी तेज हवा चल रही थी और बार-बार कैंडल बुझ जा रही थी। अभिषेक ने बताया था कि हवा इतनी तेज थी कि उनके खाने में भी रेत आ गई थी। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक बेटी आराध्या है। जिसका बच्चन परिवार पूरा ध्यान रखता है। ऐश्वर्या जल्द ही दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’  में दिखेंगी। इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed