{"_id":"5f42e5cd8ebc3e3cc9752bff","slug":"strange-incidents-happened-in-sushant-singh-rajput-house-cook-neeraj-singh-shocking-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: आखिर क्यों घर छोड़ वॉटर स्टोन रिसॉर्ट रहने चले गए थे सुशांत सिंह राजपूत, कुक ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput Case: आखिर क्यों घर छोड़ वॉटर स्टोन रिसॉर्ट रहने चले गए थे सुशांत सिंह राजपूत, कुक ने किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं की तलाश में सीबीआई ने मुंबई में डेरा डाला हुआ है। हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है और ये खुलासे अपने साथ नए सवालों की बौछार ला रहे हैं। अभिनेता के कुक नीरज सिंह ने बताया है कि सुशांत के पुराने घर में अपने आप ड्रम बजना, लिफ्ट का ऊपर नीचे आना और कमरे की लाइट अचानक बंद हो जाना, जैसी तमाम घटनाएं होती थीं।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
नीरज सिंह ने एक निजी चैनल को दिए बयान में कहा, 'जब सुशांत सर पाली बाजार में कैप्री हाइट्स बिल्डिंग में रहते थे, उस वक्त मैंने उनके साथ काम करना शुरू किया था। वहां मेरा काम सफाई करना, कुत्तों को घूमाना, चाय और खाने के साथ-साथ सुशांत सर को अन्य चीजें परोसने का था। इसी फ्लैट में हमें सुशांत सर के साथ संपर्क में रहने के लिए वॉकी-टॉकी सेट्स दिए गए थे।'
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
नीरज ने आगे बताया, 'एक रात जब मैं सो रहा था, तभी अचानक वॉकी पर आवाज सुनाई दी कि, 'नीरज लाइट्स बंद कर दो'। मैं उठकर सुशांत सर के बेडरूम की तरफ गया और वहां देखा कि वो सो रहे हैं और कमरे की लाइट्स भी बंद हैं। मैं वहां से वापस लौट आया। कुछ देर बाद मुझे फिर ऐसी ही आवाज सुनाई दी। इस बार मैं फिर से वहां गया तो देखा सर सो रहे हैं लाइट्स बंद हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
नीरज ने बताया, 'मैं बात से बहुत डर गया और उस रात सो नहीं पाया। कैप्री हाइट्स में हमें लिफ्ट के ऊपर- नीचे जाने की आवाज सुनाई देती थीं। यहां तक कि कभी- कभी हमें ड्रम बीट्स की आवाजें भी आती थीं। इस वजह से सुशांत सर कुछ दिनों के लिए कैप्री हाइट्स से वॉटर स्टोन रिसॉर्ट में शिफ्ट हो गए थे।'
विज्ञापन
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 में बदला था घर
सुशांत ने बांद्रा स्थित मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट की छटवीं और सातवीं मंजिल के चार फ्लैट 9 नवंबर 2019 से 2022 तक तीन साल के लीज पर लिए थे। हर महीने का किराया चार लाख 50 हजार रुपये था, जो हर साल 10 प्रतिशत बढ़ने वाला था। ये डुप्लैक्स फ्लैट था, जिसमें ऊपर रिया चक्रवर्ती और सुशांत रहते थे और नीचे उनका स्टाफ रहा करता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।