Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में दिखेगी 'सरकटे' की दशहत? शो के निर्माताओं ने किया सुनील कुमार को फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्त्री 2 में 'सरकटा' के किरदार ने लोगों को पर गहरी छाप छोड़ी है। इस भूमिका को सुनील कुमार ने निभाया है। फिल्म के बाद से ही उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। अब अभिनेता को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील जल्द ही बिग बॉस शो के आगामी सीजन में नजर आ सकते हैं।
हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने शो में हिस्सा लेने को लेकर खुलकर बात की। अभिनेता ने खुलासा किया कि बिग बॉस शो के लिए निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि शो के लिए उनके पास फोन किया गया था। सुनील के अनुसार उन्हें अक्तूबर महीने से इस शो के साथ जुड़ने के लिए कहा गया।
हालांकि, सुनील का कहना है कि वह पुलिस में काम करते हैं इस वजह से उन्हें छुट्टी की थोड़ी समस्या रहती है। अभिनेता के अनुसार पुलिस विभाग के खेल अधिकारी उनका पूरा समर्थन करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें छुट्टियों की समस्या नहीं होती है। बिग बॉस के मेकर्स के फोन के बारे में भले ही सुनील ने जानकारी दे दी, लेकिन इस शो में वह नजर आएंगे या नहीं इसकी उन्होंने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
स्त्री 2 की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बंपर कमाई कर रही है। हाल ही में यह फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह 500 करोड़ वाले प्रतिष्ठित क्लब में भी शामिल हो सकती है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। वहीं, स्त्री 2 में तमन्ना भाटिया, अक्षय कुमार और वरुण धवन ने विशिष्ट भूमिकाएं निभाई हैं।
Swapna Joshi: निर्देशक के फ्लैट में घुसा चोर, पालतू बिल्ली की वजह से ऐसे रुकी चोरी, CCTV वीडियो वायरल