फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही स्त्री 2, अन्य फिल्मों का कैसा रहा प्रदर्शन?

Wed, 28 Aug 2024 08:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 28 Aug 2024 08:40 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Tuesday Upadate Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa Thangalaan
स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम

बड़े पर्दे पर इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, स्त्री 2 ही केवल एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह हॉरर-कॉमेडी अब 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। वहीं, अक्षय कुमार की कॉमेडी का जादू इस बार नहीं चल सका है। उनकी फिल्म खेल खेल में टिकट खिड़की पर फ्लॉप हो चुकी है। इसके अलावा जॉन अब्राहम की वेदा भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को टिकट खिड़की पर किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है। 

Box Office Collection Report Tuesday Upadate Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa Thangalaan
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का जलवा रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस लगातार कायम है। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। जहां एक ओर सरकटे का आतंक दर्शकों को डरा रहा है। वहीं, फिल्म के सवांद हंसने पर भी मजबूर कर रहे हैं। 13वें दिन भी इस फिल्म मजबूत पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आई। मंगलवार को फिल्म ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 414.55 करोड़ रुपये हो गया है।

Box Office Collection Report Tuesday Upadate Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa Thangalaan
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
खेल खेल में

अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में का खेल अब खत्म होता दिख रहा है। फिल्म की अब तक की कमाई बेहद निराशाजनक रही है। फिल्म में कई सितारों की मौजूदगी और कॉमेडी शैली होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सकी। 13वें दिन इस फिल्म ने महज 80 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई अब 24.8 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Tuesday Upadate Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa Thangalaan
वेदा - फोटो : यूट्यूब: Zee Music Company
वेदा

स्त्री 2 के तूफान का असर वेदा पर भी पड़ा है। जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया अभिनीत इस फिल्म का अब तक का कारोबार अच्छा नहीं रहा है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 13वें दिन 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 19.99 करोड़ रुपये  हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Tuesday Upadate Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa Thangalaan
'तंगलान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तंगलान

विक्रम की फिल्म तंगलान भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पा रंजित के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की थी, लेकिन इसके बाद से ही फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार गिरता चला गया। 13वें दिन इस फिल्म ने 51 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 44.01 करोड़ रुपये हो गया है।
Matthew Perry: मैथ्यू पेरी के ड्रग डीलर का पर्दाफाश? एरिक फ्लेमिंग को लेकर रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed