बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ हिंदी बेल्ट में नहीं बल्कि साउथ इंडिया में भी हैं। इसी पॉपुलैरिटी को इनकैश करते हुए निर्माता इन्हें साउथ की फिल्मों में भी कास्ट कर रहे हैं। अब खबर ये आ रही है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार विष्णु मांचू की आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने वाले हैं। इस मूवी को देखने के बाद नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग बेताब हैं। बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं ने तेलुगु जगत में धमाल मचाया है। इस लिस्ट में सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
Telugu Debut: तेलुगु फिल्मों में रहा बॉलीवुड सितारों का बोलबाला, अब 'कनप्पा' से धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कन्नप्पा' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी से वो अपना तेलुगु डेब्यू करने वाले हैं। बता दें कि तेलुगु फिल्म 'कन्नप्पा' में सुपरस्टार प्रभास और मोहनलाल का भी कैमियो होने वाला है।
तेलुगु राजनीतिक एक्शन थ्रिलर 'गॉडफादर' में मेगास्टार चिरंजीवी के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। वहीं इस मूवी में सलमान खान ने कैमियो किया था। 'गॉडफादर' में चिरंजीवी और सलमान के सीन ने खूब तारीफें बटोरी थीं। साथ ही यह बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई थी।
Matthew Perry: मैथ्यू पेरी के ड्रग डीलर का पर्दाफाश? एरिक फ्लेमिंग को लेकर रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला दावा
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' में अल्लूरी वेंकटराम राजू की भूमिका निभाई थी। इस मूवी में उनकी अदाकारी को लोगों ने काफी सराहा था। मालूम हो कि राम चरण की इस मूवी में आलिया भट्ट ने भी अपना जलवा बिखेरा था।
Swapna Joshi: निर्देशक के फ्लैट में घुसा चोर, पालतू बिल्ली की वजह से ऐसे रुकी चोरी, CCTV वीडियो वायरल
एक्टिंग के मामले में बड़े-बड़े सितारों को टक्कर देने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी टॉलीवुड में अपना झंडा गाड़ दिया है। उन्होंने वेंकटेश दग्गुबाती अभिनीत 'सैंधव' में विकास मलिक नाम के एक अपराधी का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग पर आनंद एल राय ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म?