फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khel Khel Mein Day 13 Collection: 'खेल खेल में' का काम तमाम, 13वें दिन भी जारी रहा अक्षय की फिल्म का संघर्ष

Tue, 27 Aug 2024 10:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 27 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 13 Akshay Kumar film latest occupancy and earning
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'खेल खेल में' की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पटखनी खाती नजर आई है। दिन-ब-दिन इसका कलेक्शन गिरता ही जा रहा है। वीकडेज पर इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है। इसी बीच 'खेल खेल में' का 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसके आकंड़े बेहद निराशाजनक हैं। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 13 Akshay Kumar film latest occupancy and earning
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का संघर्ष जारी है। कोविड के बाद खिलाड़ी कुमार की दो फिल्में 'ओएमजी 2' और 'सूर्यवंशी' ही अच्छा प्रदर्शन कर सकी हैं। इसके अलावा बाकी फिल्मों की कमाई का ग्राफ अभिनेता की चिंता बढ़ाने वाला रहा है। वहीं, उनकी 100 करोड़ी फिल्म 'खेल खेल में' भी कमाई की पटरी से उतरती नजर आ रही है। 

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 13 Akshay Kumar film latest occupancy and earning
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

'खेल खेल में' का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और इसमें फरदीन खान, तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में 19.35 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे शुक्रवार को 70 लाख रुपये कमाए, शनिवार और रविवार का कलेक्शन 1.35 करोड़ रुपये और 1.75 करोड़ रुपये रहा।

Stree 2: अपारशक्ति खुराना के बयान से छिड़ा 'स्त्री 2' का क्रेडिट वॉर, अमर कौशिक ने बताया कौन है असली हीरो?

विज्ञापन
विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 13 Akshay Kumar film latest occupancy and earning
"खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, 'खेल खेल में' ने सोमवार को 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म की कमाई 24 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, 13वें दिन यानी मंगलवार की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका अब तक का टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कारोबार 24.75 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

Stree 2 Day 13 Box Office: 13वें दिन भी रहा 'स्त्री 2' का मंगल, बॉक्स ऑफिस पर हुई इतने नोटों की बरसात

विज्ञापन
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 13 Akshay Kumar film latest occupancy and earning
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

काम के मोर्चे पर अक्षय कुमार के पास 'स्काई फोर्स' से लेकर दिवाली पर 'सिंघम अगेन', अगले साल 'वेलकम टू द जंगल', 'जॉली एलएलबी 3' और 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' जैसी दिलचस्प फिल्में हैं। कथित तौर पर उन्होंने मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म के लिए सिद्धार्थ आनंद से भी हाथ मिलाया है। अक्षय की 'स्काई फोर्स' 2 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन खबरें हैं कि फिल्म को अब अगले साल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed