{"_id":"674e6665f10d90060900b67a","slug":"stree-2-actress-shraddha-kapoor-rents-luxury-apartments-in-mumbai-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा ने किराये पर लिया आलीशान घर, हर महीने चुकाएंगी इतनी मोटी रकम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shraddha Kapoor: स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा ने किराये पर लिया आलीशान घर, हर महीने चुकाएंगी इतनी मोटी रकम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 03 Dec 2024 07:34 AM IST
सार
श्रद्धा कपूर ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद मुंबई के जुहू इलाके में आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस घर के लिए वह तगड़ा किराया भी दे रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में छह लाख रुपये प्रति माह पर एक आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिया है। 3928.86 वर्ग फीट का यह अपार्टमेंट एक साल के लिए लीज पर दिया गया है, जिसमें श्रद्धा कपूर ने पूरे साल का एडवांस किराया 72 लाख रुपये जमा किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लीज समझौता 16 अक्टूबर को पंजीकृत हुआ, जिसमें अभिनेत्री के लिए चार कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इस लेन-देन में 36,000 रुपये का स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये की पंजीकरण फीस भी चुकाई गई है।
3 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर
इस फिल्म से रखा इंडस्ट्री में कदम
श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म तीन पत्ती से की थी। वह आखिरी बार 'स्त्री 2' में नजर आईं, जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में राजकुमार राव ने भी अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर
'स्त्री 2' ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म स्त्री 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी थे। वहीं, अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया इस फिल्म में विशिष्ट भूमिका में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।