फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म में बदल गई 'स्त्री', लाल घूंघट वाली महिला के बारे में यहां जानें सबकुछ

Thu, 15 Aug 2024 05:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 15 Aug 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Bhumi Rajgor is New Face of Stree Know All Details About actress
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- भूमि राजगोर

' स्त्री 2 ' ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। माना जा रहा है कि पहले दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। फिल्म में अक्षय कुमार ने भी विशिष्ट भूमिका निभाई है। उन्हें देखकर प्रशंसक काफी ज्यादा खुश हैं। इस फिल्म में लाल घूंघट में एक नई रहस्यमयी महिला ने स्त्री बनकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पहली फिल्म में यह किरदार फ्लोरा सैनी ने अदा किया था, लेकिन इस बार फिल्म में स्त्री का चेहरा बदल गया है। 


Sharvari: 'बाजीराव मस्तानी' के दौरान इंटर्न थीं शरवरी, प्रियंका चोपड़ा को देखने के लिए छोड़ दिया था अपना काम

Stree 2 Bhumi Rajgor is New Face of Stree Know All Details About actress
भूमि राजगोर - फोटो : इंस्टाग्राम- भूमि राजगोर

स्त्री 2 में फ्लोरा वाला किरदार इस बार गुजराती अभिनेत्री भूमि राजगोर ने निभाया है। अहमदाबाद की रहने वालीं भूमि ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती सिनेमा से की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने गुजराती में 'हरी ओम हरी' और 'फक्त महिलाओ माटे' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

Stree 2 Bhumi Rajgor is New Face of Stree Know All Details About actress
भूमि राजगोर - फोटो : इंस्टाग्राम- भूमि राजगोर

साथ ही वह, हिंदी फिल्म सत्य प्रेम की कथा में भी नजर आ चुकी हैं। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में उन्होंने कियारा आडवाणी की बहन का किरदार निभाया था।  भूमि ने कथक के डांसर के रूप में प्रशिक्षण लिया है। इसके अलावा वह मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Bhumi Rajgor is New Face of Stree Know All Details About actress
भूमि राजगोर - फोटो : इंस्टाग्राम- भूमि राजगोर
वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 70 हजार के आसपास लोग फॉलो करते हैं। अभिनेत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर कार्तिक आर्यन और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों की मौजूदगी देखी जा सकती है।
Khel Khel Mein: अनन्या से लेकर अर्जुन कपूर तक का है फिल्म 'खेल खेल में' से खास कनेक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान

 

विज्ञापन
Stree 2 Bhumi Rajgor is New Face of Stree Know All Details About actress
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम shraddhakapoor
स्त्री 2 की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बंपर शुरुआत की है। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला था। वहीं, बुधवार रात को फिल्म को खासतौर पर रिलीज किया गया था, जिसमें इसने आठ करोड़ रुपये बटोर डाले थे। माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन गदर 2 के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देगी।
Sharvari: 'बाजीराव मस्तानी' के दौरान इंटर्न थीं शरवरी, प्रियंका चोपड़ा को देखने के लिए छोड़ दिया था अपना काम
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed