स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीन बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। इन फिल्मों में दर्शकों को कई चौंकाने वाली चीजें भी देखने को मिली हैं।
Khel Khel Mein: अनन्या से लेकर अर्जुन कपूर तक का है फिल्म 'खेल खेल में' से खास कनेक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां, स्त्री 2 में अक्षय ने अपनी विशिष्ट भूमिका से वाहवाही लूटी है। वहीं, खेल खेल में कई कलाकारों का विशेष उल्लेख किया गया है। 'खेल खेल में के शुरुआती क्रेडिट में 'वी लव यू' के टैग के साथ अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, जिमी शेरगिल, अपारशक्ति खुराना और सनी सिंह का नाम लिखा गया है।
इस फिल्म को देखने जाने वाले दर्शकों को इससे लग सकता है कि फिल्म में इन सभी कलाकारों का कैमियो होगा, लेकिन आपको बता दें कि फिल्म में ये सितारे नजर नहीं आए हैं, बल्कि फिल्म में उनकी आवाज का इस्तेमाल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी कलाकारों ने कहानी के महत्वपूर्ण क्षणों के दौरान फिल्म में अपनी आवाज दी है।
'खेल खेल में' की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म सात दोस्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो इकट्ठा होने पर एक रात एक जोखिम भरा खेल खेलते हैं। वे अपने फोन टेबल पर रख देते हैं और आने वाले किसी भी संदेश या ईमेल को जोर से पढ़ना होता है। फोन कॉल का जवाब स्पीकर मोड में दिया जाता है, जिसकी वजह से फिल्म में ड्रामा, कॉमेडी और इमोशन उभर कर सामने आता है। इस अनोखे 'खेल' में कई मशहूर हस्तियों की आवाजें सुनने को मिलती हैं।
'खेल खेल में' 2016 की इटैलियन फिल्म परफेक्ट स्ट्रेंजर्स हिंदी रूपांतरण थी। इसे अलग-अलग भाषाओं में कई बार रीमेक किया जा चुका है। फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार की यह फिल्म पहले दिन कितना कारोबार करती है।
Sharvari: 'बाजीराव मस्तानी' के दौरान इंटर्न थीं शरवरी, प्रियंका चोपड़ा को देखने के लिए छोड़ दिया था अपना काम