फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सरकटे का आतंक' बरकरार, जानिए 12वें दिन की कमाई

Mon, 26 Aug 2024 09:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Aug 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 12 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film total Earnings in India
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। यह पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो इतनी शानदार कमाई कर रही है। अमर कौशिक की इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।

Stree 2 Box Office Collection Day 12 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film total Earnings in India
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्त्री 2 को देखने के बाद लोग श्रद्धा कपूर की अदाकारी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। रिलीज के पहले दिन से ही इस फिल्म की शानदार कमाई की सिलसिला जो शुरू हुआ, वह 12वें दिन भी लगातार जारी रहा। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 291.65 करोड़ की कमाई कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया।

Stree 2 Box Office Collection Day 12 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film total Earnings in India
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, दूसरे हफ्ते में भी टिकट खिड़की पर फिल्म का शानदार सफर जारी है। शुक्रवार को फिल्म ने 17.5 करोड़, शनिवार को 33 करोड़ और रविवार को 42.2 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरे सोमवार को भी फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आई। 12वें दिन इस फिल्म ने 13.01 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 397.56 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 12 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film total Earnings in India
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

फिल्म की अच्छी कमाई के देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 500 करोड़ के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो सकती है। आने वाले समय में इमरजेंसी रिलीज होने वाली है, लेकिन इसका स्त्री 2 पर किसी प्रकार का असर पड़ने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। कंगना की यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 12 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film total Earnings in India
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

स्त्री 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो श्रद्धा के अलावा इसमें राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं। सभी सितारों ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत लिए हैं। स्त्री 2 का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, अक्षय कुमार और वरुण धवन के विशिष्ट भूमिकाओं को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
Malayalam Cinema: रिपोर्ट से मचे हड़कंप के बाद आई पृथ्वीराज सुकमारन की प्रतिक्रिया, कही दी यह बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed