फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Day 28 Collection: 'जवान' को पछाड़ने के लिए 'स्त्री 2' का संघर्ष बाकी, 28वें दिन कलेक्शन में आई गिरावट

Wed, 11 Sep 2024 10:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 28 shraddha kapoor rajkummar rao film latest earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के करीब है। यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कमाई के मामले में धूल चटा दी है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। हालांकि, चौथे बुधवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। आइए अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म के 28वें दिन के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Stree 2 Box Office Collection Day 28 shraddha kapoor rajkummar rao film latest earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। जानकारी हो कि अब तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के पास है। 'जवान' ने भारत में कुल 640.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

Stree 2 Box Office Collection Day 28 shraddha kapoor rajkummar rao film latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की। 17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Ranbir Kapoor: बप्पा की भक्ति में लीन दिखे रणबीर कपूर, मां नीतू के साथ इको फ्रेंडली तरीके से किया विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 28 shraddha kapoor rajkummar rao film latest earning and occupancy
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, फिल्म ने रविवार यानी 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। उस दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसने 20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े और इस तरह यह 500 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन गई। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को यानी 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री 2' ने 25वें दिन 11 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 26वें दिन इसका कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये रहा। मूवी ने 27वें दिन 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल 533.60 करोड़ रुपये हो गया। 

Malaika Arora: पिता के निधन के बाद सामने आया मलाइका अरोड़ा का पहला पोस्ट, दुखद घड़ी में लोगों से की यह अपील

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 28 shraddha kapoor rajkummar rao film latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

वहीं, 28वें दिन की बात करें तो, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 2.39 करोड़ रुपये की कमाई की है और इससे इसका अब तक का कुल कलेक्शन 535.99 करोड़ रुपये हो गया है। हिंदी बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'स्त्री 2' को टक्कर देने के लिए हाल के दिनों में कोई बड़ी रिलीज नहीं हुई है। आने वाले दिनों में करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही 'तुम्बाड' भी री-रिलीज के लिए तैयार है। उससे पहले 'स्त्री 2' को कोई खतरा नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed