सब्सक्राइब करें

Stree 2 BO Collection Day 46: 'स्त्री 2' ने 46वें दिन भी बटोरे दर्शक, जानें कितनी रही फिल्म की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 30 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 46 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film latest earning and occupancy
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने में सफल रही है। छह हफ्तों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह अपने सातवें हफ्ते में चल रही है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म की रिलीज को आज 46 दिन पूरे हो गए हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 46वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल रही है। आइए इसकी कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Stree 2 Box Office Collection Day 46 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'स्त्री 2' ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 46 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film latest earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने छठे हफ्ते 18.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रिलीज के 44वें दिन 90 लाख रुपये, 45वें दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की। 

KKK14 Grand Finale Live: 'खतरों के खिलाड़ी 14' को मिले टॉप 3 फाइनलिस्ट, कृष्णा-करण वीर के साथ शामिल हुए गश्मीर

Stree 2 Box Office Collection Day 46 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film latest earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, इसके 46वें दिन के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमाए तो, फिल्म ने रविवार को 2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह 'स्त्री 2' का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 588.25 करोड़ रुपये हो गया है। 

Laughter Chefs: मुनव्वर ने सुदेश को किया रोस्ट, कॉमेडियन ने दिया ऐसा जवाब कि उड़ गए सभी के होश

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 46 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor film latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

'स्त्री 2' हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को पछाड़ने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। फिल्म अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।

Devara Collection Day 3: बिगड़ती जा रही जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की हालत, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed