स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की राह पर है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की यह फिल्म 49वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल रही है। आइए अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
Stree 2 Box Office Collection Day 49: 'जवान' को पछाड़ने से अभी इतनी दूर 'स्त्री 2', जानें 49वें दिन की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघरों में इस शुक्रवार भी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इसके बावजूद 'स्त्री 2' को कोई फिल्म पछाड़ नहीं पाई। फिल्म पहले ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच चुकी है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली थी। 'स्त्री 2' ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की।
'स्त्री 2' ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठे हफ्ते इसने 18.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 44वें दिन इसकी कमाई 90 लाख, 45वें दिन 2.1 करोड़, 46वें दिन 2.5 करोड़ और 47वें दिन 65 लाख रुपये रही। 48वें दिन (मंगलवार) को इसने 85 लाख रुपये का कारोबार किया।
Devara BO Collection Day 6: ‘देवरा’ के कलेक्शन में आया मामूली उछाल, फिल्म ने पार किया दो सौ करोड़ का आंकड़ा
महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 49वें दिन 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 591.33 करोड़ रुपये हो गया है।
Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म का कमाल, 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 135 करोड़ रुपये
फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, वरुण धवन और तमन्ना भाटिया की कैमियो भूमिकाएं हैं। कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव में सरकटे का आतंक देखने को मिला है।
Boman Irani: फिल्मी है इस अभिनेता की कहानी, वेटर का किया काम फिर 41 की उम्र में शाहरुख के साथ किया डेब्यू