फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Box Office Collection Day 5: 'स्त्री 2' का तिलिस्म बरकरार, पांचवें दिन की कमाई जान रह जाएंगे हैरान

Mon, 19 Aug 2024 09:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Aug 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 5 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Amar Kaushik Film Total Earnings in India
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

स्त्री 2 का तिलिस्म बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आ रहा है। महज पांच दिन में ही श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले कोई भी महिला प्रधान फिल्म ऐसा कारनामा नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि सोमवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

Stree 2 Box Office Collection Day 5 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Amar Kaushik Film Total Earnings in India
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

स्त्री 2 की धुआंधार रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांचवें दिन भी कायम नजर आई। यह श्रद्धा कपूर के करियर की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। गाने से लेकर स्त्री 2 की कहानी तक लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह सफल रही है। पहले दिन से ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 

Stree 2 Box Office Collection Day 5 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Amar Kaushik Film Total Earnings in India
स्त्री 2- श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को फिल्म ने  पेड प्रीव्यू मिलाकर 60.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार को भी यह फिल्म मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही और 31.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। तीसरे दिन फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ते हुए 40 फीसदी के उछाल के साथ 43.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 5 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Amar Kaushik Film Total Earnings in India
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

चौथे दिन तो इस फिल्म की कमाई ने दिग्गजों को हैरान कर दिया। रविवार को फिल्म ने शनिवार के मुकाबले 27 फीसदी के उछाल के  साथ 55 करोड़ 90 लाख रुपये बटोर डाले। वहीं, सोमवार के इम्तिहान में भी यह फिल्म पूरी तरह पास नजर आ रही है। रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने पांचवें दिन भी अच्छी कमाई की है।  

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 5 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Amar Kaushik Film Total Earnings in India
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात तक कमाई के आंकड़े में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 228.45 करोड़ रुपये हो गया है।  इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, अभिषेक बैनर्जी और अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने विशिष्ट भूमिकाएं निभाकर खूब वाहवाही लूटी है।
Abhishek Banerjee: पूरी बात सुने बिना ही बिग बी के साथ काम करने को राजी हो गए थे अभिषेक, सेट पर किया था ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed