फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Box Office Collection Day 6: थमता नहीं दिख रहा स्त्री 2 का तूफान, छठे दिन कमाई पहुंची 250 करोड़ के पार

Tue, 20 Aug 2024 09:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 20 Aug 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 6 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Amar Kaushik Film Total Earnings
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है। श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई कामकाज वाले दिनों में भी जारी है। पहले सप्ताहांत में बंपर कलेक्शन के बाद भी फिल्म की मजबूत पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। आइए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया।

Stree 2 Box Office Collection Day 6 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Amar Kaushik Film Total Earnings
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 पहली महिला प्रधान फिल्म है, जो सलमान, शाहरुख जैसे सितारों की फिल्मों को कमाई के मामले में टक्कर दे रही है। इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन शानदार है। ऐसे में स्त्री 2 के 500 करोड़ के क्लब में जाने की संभावनाएं और अधिक बढ़ गई हैं। 

Stree 2 Box Office Collection Day 6 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Amar Kaushik Film Total Earnings
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन से ही स्त्री 2 का टिकट खिड़की पर धमाल जारी है। गुरुवार को पेड प्रीव्यू मिलकर इस फिल्म ने 60.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार को  फिल्म ने 31.4 करोड़ रुपये बटोरे थे। तीसरे दिन फिल्म ने  40 फीसदी के उछाल के साथ 43.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन फिल्म की रफ्तार और अधिक हो गई थी। रविवार को इसने 55 करोड़ 90 लाख रुपये बटोर डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 6 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Amar Kaushik Film Total Earnings
स्त्री 2- श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को भी फिल्म की मजबूत पकड़ नजर आई। रक्षाबंधन की छुट्टी होने का फायदा फिल्म को भरपूर मिला। इस फिल्म ने पांचवें दिन 38.1 करोड़ रुपये की कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक छठे दिन फिल्म ने 21.37 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 250.92 करोड़ रुपये हो गया है। देर रात तक कमाई का यह आंकड़ा आसानी से 250 करोड़ के पार चला जाएगा।

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 6 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Amar Kaushik Film Total Earnings
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें राजकुमार राव, अभिषेक बैनर्जी और अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं। स्त्री 2 मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इसमें अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने विशिष्ट भूमिकाएं निभाकर खूब वाहवाही लूटी है।
Shahid Kapoor:साजिद नाडियाडवाला ने विशाल भारद्वाज-शाहिद कपूर को फिर लाया साथ, एक्शन फिल्म से तोड़ेंगे रिकॉर्ड?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed