राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के गाने लोगों के जुबां पर चढ़ चुके हैं। वहीं, इसका ट्रेलर भी दर्शकों को खूब पसंद आया है। अब बस लोगों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
Stree 2: बंपर ओपनिंग करने को तैयार 'स्त्री 2', एडवांस बुकिंग में ही बटोर डाले इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही अब तक इस फिल्म ने करोड़ों रूपये बटोर डाले हैं। 10 अगस्त को शुरू हुई बुकिंग में अब तक फिल्म के 78 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के पहले दिन के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 78,622 टिकट बिक चुके हैं। इस एडवांस बुकिंग से फिल्म ने दो करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को रिलीज होने में अभी चार दिन का समय बचा है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई में अभी और अधिक इजाफा देखने को मिल सकता है।
उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से बंपर शुरुआत कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म फाइटर को पछाड़कर इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म स्त्री 2 15 अगस्त को टिकट खिड़की पर अकेले रिलीज नहीं हो रही है।
फिल्म का मुकाबला जॉन अब्राहम की वेदा और अक्षय कुमार की खेल खेल में से है। दोनों ही बड़े सितारे फिल्म स्त्री 2 को चुनौती देने की पूरी कोशिश में हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग के आकंड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। माना जा रहा है स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस की जंग में बाकी की दोनों फिल्मों से काफी आगे चल रही है।
Films Re Release: सिनेमाघरों में कदम जमाने फिर उतरी 'लैला मजनू', फैंस इन री-रिलीज फिल्मों का ले सकते हैं मजा