डांसिंग फिल्म 'एबीसीडी' की तीसरी पार्ट 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का ट्रेलर आज मुंबई में धमाकेदार इवेंट में लॉन्च हुआ। इस समारोह में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, रेमो डिसूजा, भूषण कुमार समेत फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। देश की सबसे बड़ी हिंदी 3डी डांस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च समारोह में मीडिया की मौजूदगी भी देखने को मिली। इस मौके पर कलाकारों से फिल्म से लेकर तमाम मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे गए। इसी बीच देश के मौजूदा हालात पर वरुण धवन से एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई सवाल किए गए जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।
जामिया प्रकरण और निर्भया फैसले पर वरुण का बयान, कहा- 'ये मेरा देश है, मैं किसी से नहीं डरता हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण ने दिल्ली पुलिस द्वारा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के अंदर घुसकर छात्रों को बर्बरता से पीटे जाने के बारे में कहा, 'जामिय प्रकरण में अभी चार-पांच तरह के वर्जन चल रहे हैं। हम अभी मुंबई में हैं और इस स्थिति में हम देश के किसी दूसरे हिस्से में घटित हुई घटना पर बयान नहीं दे सकते हैं, जब तक हमें 100 प्रतिशत विश्वास ना हो जाए। हालांकि मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि किसी भी तरह के शांति पूर्वक प्रदर्शन पर फोर्स या बल का इस्तेमाल गलत है। उसके अलावा भी उस मुद्दे पर कानून व्यवस्था का एक पहलू है। यह बहुत ही संवेदनशील समय है। इस बारे में सोशल मीडिया पर कुछ भी कह देना बहुत ही आसान है। जब आप एक पब्लिक फिगर होते हैं तो लोग आपको फॉलो करते हैं इसलिए जैसे ही इस घटना की असल और पूरी जानकारी सामने आती है मैं खुले तौर पर इसपर अपना मत रखूंगा। मैं यह किसी के दबाव मैं नहीं कह रहा हूं। यह मेरा देश है, जिसके प्रति मेरे उत्तरदायित्व भी है और मैं किसी भी तरह से मुद्दे को भड़काना नहीं चाहता हूं।'
जामिया प्रकरण पर तमाम कलाकारों द्वारा अपना पक्ष ना रखे जाने के बारे में वरुण ने कहा, 'इस मुद्दे पर बोलना या ना बोलना हर एक व्यक्ति पर निर्भर करते है। यह डर के बारे में नहीं है। निजी तौर पर मैं अपने देश से प्यार करता हूं और मैं किसी से भी डरा हुआ नहीं हूं। मैं अभी यहां इस हॉल में पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मेरा कहना यह है कि आज किसी मुद्दे पर बोलने का मतलब सोशल मीडिया पर रिएक्शन से लिया जाने लगा है। मतलब अगर आपने ट्वीट नहीं किया तो आप गलत हैं। आखिर ट्वीट करने से क्या होता है, क्या पूरा देश ट्विटर पर है?...नहीं। मुझे लगता है कि निजी जिंदगी में इसे जगह देना इस तरफ एक अच्छी पहल होगी। इस बारे में अपने घरवालों और दोस्तों से बात करना कहीं बेहतर है। मेरा मानना है कि आप अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं, काम के वक्त कैसे रहते हैं यह महत्व रखता है। मैं कभी किसी से भेदभाव नहीं रखता हूं और सबके साथ काम करता हूं। इस तरह से मैं एक उदाहरण रख रहा हूं।'
निर्भया फैसले पर पूछे गए सवाल पर वरुण ने बताया, 'नागरिक के तौर पर इस तरह की घटनाएं हमें बहुत ठेस पहुंचाती हैं। मेरे अनुसार इसपर सख्त से सख्त सजा सुनाई जानी चाहिए और जल्दी सुनाई जानी चाहिए। पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है। यह फैसला देश के लिए बहुत ही मायने रखता है। मुझे इस बात की खुशी है कि इस मुद्दे पर हम सब कहीं ना कहीं सभी एकत्रित हैं। हम सब सख्त से सख्त सजा की उम्मीद करते हैं।'
पढ़ें: दो साल बाद छोटे परदे पर हुई इस अभिनेता की वापसी, खास किरदार के लिए धरे अलग अलग रूप