{"_id":"5cd3a989bdec220734073b83","slug":"student-of-the-year-2-special-screening-tara-sutaria-tiger-shroff-ananya-pandey-reach-there","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SOTY 2 की स्क्रीनिंग में लंगड़ाते हुए पहुंचे टाइगर, अनन्या और तारा दिखीं बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
SOTY 2 की स्क्रीनिंग में लंगड़ाते हुए पहुंचे टाइगर, अनन्या और तारा दिखीं बेहद खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 09 May 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
tiger shroff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से दो नए चेहरों को लॉन्च करने जा रहे हैं । एक अनन्या पांडे और दूसरी तारा सुतारिया । इसके अलावा टाइगर श्रॉफ फिल्म के लीड हीरो होंगे । ये तीनों मिलकर देश भर में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । हाल ही में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई ।
2 of 5
soty 2
स्क्रीनिंग में टाइगर, अनन्या और तारा तीनों ही पहुंचे और फोटोग्राफर्स को पोज दिए। इस दौरान टाइगर के साथ उनके पिता पिता जैकी श्रॉफ, मां और बहन भी नजर आईं। टाइगर ब्लैक टीशर्ट-जींस के साथ चप्पल पहने हुए थे । दरअसल, टाइगर के पैर में चोट लगी थी और वो व्हील चेयर पर बैठ स्क्रीनिंग में पहुंचे ।
3 of 5
soty 2
वहीं अनन्या पांडे ब्लू टॉप के साथ शॉर्ट्स में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं । तारा सुतारिया व्हाइट ब्लेजर और जींस में नजर आईं । तीनों ही अपनी फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
soty 2
इनके अलावा करण जौहर और राधिका आप्टे भी स्क्रीनिंग में नजर आए । अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे । ये फिल्म साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की सीक्वल है । इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था । SOTY2 में आलिया ने कैमियाे किया है ।
विज्ञापन
5 of 5
soty 2
आलिया, टाइगर के साथ एक गाने पर डांस करती दिखेंगी । फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है । वहीं करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं । यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।