सब्सक्राइब करें

निधन के बाद वीरू देवगन का पुराना वीडियो वायरल, देखिए कैसे अजय को एक्शन सिखाते थे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 28 May 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Stunt Director Veeru Devgan passes away old Video With Ajay Devgan viral
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter

हिंदी सिनेमाजगत में वीरू देवगन (Veeru Devgan) हमेशा याद किए जाएंगे। वीरू देवगन आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका काम हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेगा। वीरू देवगन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम किया है। खास बात यह है कि अपने बेटे अजय देवगन (Ajay Devgn) की भी कई फिल्मों में भी वीरू देवगन ने एक्शन सीन डायरेक्ट किए। वीरू देवगन के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वीरू अजय को एक्शन सीन सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos
Stunt Director Veeru Devgan passes away old Video With Ajay Devgan viral
Ajay Devgn and Veeru Devgn - फोटो : twitter

वीडियो में एक्शन सीन के बारे में भी वीरू बात कर रहे हैं। वीरू देवगन कह रहे हैं- 'जब अजय पैदा हुआ तो सोचा नहीं था कि इसे हीरो बनाना है। मैं इंडस्ट्री में हीरो बनने आया था। जब एहसास हुआ कि मैं इसके काबिल नहीं हूं तो सोचा बेटे को हीरो बनाऊंगा।' इस वीडियो में अजय और वीरू देवगन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच बांडिंग कितनी अच्छी होगी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stunt Director Veeru Devgan passes away old Video With Ajay Devgan viral
Veeru devgan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अजय देवगन (Ajay Devgn) के पिता वीरू देवगन ने 1967 में फिल्म 'अनीता' से बतौर स्टंटमैन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे और पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के सांताक्रुज हॉस्पिटल में एडमिट थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरू का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार 27 मई को मुंबई के विले पार्ले में किया गया। 

Stunt Director Veeru Devgan passes away old Video With Ajay Devgan viral
अजय देवगन - फोटो : Twitter

वीरू देवगन की अंतिम यात्रा अजय के घर से रवाना हुई थी। सामने आई तस्वीरों में अजय अपने पिता की अर्थी को कंधा देते नजर आए। वीरू देवगन के अंतिम दर्शन को बॉलीवुड के सभी सेलेब्स पहुंचे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ श्मशान घाट वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इससे पहले शाहरुख खान, सनी देओल समेत कई सितारे अजय-काजोल के घर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Stunt Director Veeru Devgan passes away old Video With Ajay Devgan viral
Kajol with Veeru Devgn - फोटो : twitter

अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक वीरू देवगन घर पर खाना खा रहे थे तभी अचानक कुर्सी से गिर पड़े। काजोल उन्हें अस्पताल लेकर गईं जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस दौरान अजय मुंबई फिल्म सिटी में तानाजी की शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही वह पिता के अंतिम दर्शन को पहुंचे। एक्शन सीन डायरेक्ट करने के अलावा वीरू देवगन ने साल 1999 में 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म को डायरेक्ट भी किया। वीरू देवगन ने 'आज का अर्जुन', 'राम तेरी गंगा मैली हो गई', 'विजय पथ', 'दिलजले', 'एक ही रास्ता', 'प्रेम रोग', 'आखिरी रास्ता', 'सोने पे सुहागा', 'खून भरी मांग' जैसी कई फिल्मों के स्टंट सीन डायरेक्ट किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed