फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना योद्धाओं को सुभाष घई ने किया सलाम, कहा- 'डॉक्टर्स भगवान और देवी हैं नर्स'

Sat, 18 Apr 2020 07:02 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 18 Apr 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Subhash Ghai appriciated coronavirus warriors in exclusive interview
सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में कोरोना का संकट देखने को मिल रहा है। मुसीबत के इस वक्त में जहां लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई है तो वहीं कई लोग घर से बाहर आकर इस जंग के खिलाफ लड़ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक सुभाष घई ने अमर उजाला से खास बातचीत की और कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

Subhash Ghai appriciated coronavirus warriors in exclusive interview
सुभाष घई
कोरोना के खिलाफ कई लोग अपनी जान की बाजी लगाकर लड़ रहे हैं। इस लिस्ट में पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, डॉक्टर्स और पत्रकार आदि शामिल हैं। ऐसे में इस बारे में बात करते हुए सुभाष घई ने कहा, 'ऐसा कहते हैं कि समय आने पर ही सबकी हकीकत सामने आती है। वक्त सामने आया तो पता लगा कि सफाई कर्मचारियों से लेकर डॉक्टर और पुलिस वाले, ये सभी कितने अहम हैं, हमारे जीवन में। पुलिसकर्मियों को तो मैं सलाम करता हूं कि वो ऐसे मुसीबत के वक्त में आगे आए हैं और अपने परिवार को पीछे छोड़कर बाकी सभी की मदद के लिए सड़कों पर हैं। आप देखिए की जो कभी नहीं महसूस हुआ वो आज महसूस हो रहा है। 
Subhash Ghai appriciated coronavirus warriors in exclusive interview
सुभाष घई

आगे बात करते हुए सुभाष घई ने कहा, 'हमेशा लोग सोचते थे कि सभी पगार ले रहे हैं और काम कर रहे हैं, लेकिन आज आप देखिए, नजरिया बदल चुका है। आज हमारे लिए डॉक्टर्स भगवान हैं, नर्सेस देवी हैं, सफाईकर्मचारी और सरकार सब हमारे साथ हैं। हमें इनके साथ कदम से कदम मिलाना है।'  सुभाष घई ने कोरोना योद्धाओं के अलावा छात्रों और युवाओं को भी खास संदेश देते हुए कहा, 'छात्राओं  से कहूंगा कि सिर्फ प्रोफेशन नहीं बल्कि खुद को भी आगे बढ़ाओ। अपने स्किल्स को आगे बढ़ाओ। सेल्फ एनालाइसिंग करना शुरू करें, आपके पास मौका है, आप अकेले हैं और बहुत कुछ सीख सकते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Ghai appriciated coronavirus warriors in exclusive interview
सुभाष घई

सुभाष ने विवेक का जिक्र करते हुए कहा, 'अपनी अच्छी और बुरी बातें पेपर पर लिखें और फिर खुद से बात करें, अच्छे को और अच्छा कैसे करें, साथ ही बुरे को खत्म कैसे करें। देश को विवेक से भरपूर लोग चाहिए, ऐसे में आपको खुद को बेहतर करने की जरूरत है। खुद को वक्त दें, ताकि आप बाद में महसूस करें कि कोरोना ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।'

विज्ञापन
Subhash Ghai appriciated coronavirus warriors in exclusive interview
Subhash Ghai

घर पर खाली वक्त काटने के लिए सुभाष ने कहा, 'मेरी सलाह है कि घर बैठे आप परेशान न हो, मैं ये कहूंगा कि आप अपने स्किल पर काम करें। दिन में दो तीन घंटे अपने स्किल पर काम करें, ताकि आपका व्यक्तित्व निखर सके। इसके साथ ही आप अपने शौक पूरे करें, जैसे आप गाना गाना सीखें, लिखना सीखें, एक्टिंग करें या जो भी आप करना चाहते थे वो करें। जैसे आज अपनी बेटी को समझा रहा था कि अलग अलग साइंस पर पढ़ो। तुम इन दिनों में पढ़कर, इसको अपना धन बना सकते हैं और आने वाले दिनों में आगे बढ़ सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed