फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: माधुरी दीक्षित का करियर बनाने में सुभाष घई ने निभाया था अहम रोल, डांस देखकर किया था साइन

Sat, 02 Oct 2021 08:25 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 02 Oct 2021 08:25 AM IST
विज्ञापन
subhash ghai offered film to madhuri dixit after seeing her pictures saroj khan choreograph dance number in tezaab
माधुरी दीक्षित, सुभाष घई - फोटो : Instagram

सुभाष घई एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। परदेस से लेकर ताल तक सुभाष घई को उनकी म्यूजिकल फिल्मों के लिए जाना जाता था। लेकिन इसी के साथ सुभाष घई को कई अभिनेत्रियों का करियर बनाने के लिए भी जाना जाता था। महिमा चौधरी से लेकर माधुरी दीक्षित तक कई अभिनेत्रियों का करियर बनाने में सुभाष घई ने अहम भूमिका निभाई है। माधुरी दीक्षित ने एक शो के दौरान अपने और सुभाष घई की पहली मुलाकात के बारे में बात की थी।



कश्मीर में हुई थी सुभाष घई से मुलाकात

सुभाष घई ने माधुरी दीक्षित के करियर को आगे बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाई थी। सुभाष घई ही वो निर्देशक थे जिनकी वजह से लोग माधुरी दीक्षित को पहचानने लगे थे। बता दें कि माधुरी दीक्षित कि सुभाष घई से पहली मुलाकात कश्मीर में हुई थी। माधुरी दीक्षित को यहां पर देखते ही उन्होंने फिल्म के लिए कास्ट किया था। दरअसल माधुरी दीक्षित ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी हेयर ड्रेसर सुभाष घई के पास उनकी तस्वीर लेकर गईं थीं।

subhash ghai offered film to madhuri dixit after seeing her pictures saroj khan choreograph dance number in tezaab
माधुरी दीक्षित, सुभाष घई - फोटो : Instagram

कर्मा फिल्म की कर रहे थे शूटिंग

माधुरी दीक्षित बताती हैं कि उस दौरान सुभाष घई कश्मीर में कर्मा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैं भी उस वक्त ‘आवारा बाप की शूटिंग में व्यस्त थी। तस्वीर देखने के बाद उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया और मुझसे पूछा तुम डांस करोगी? उस दौरान वहां पर सरोज खान भी मौजूद थी। उनसे सुभाष जी ने मेरी मुलाकात करवाई। निर्देशक सोहनलाल कंवर ने उनसे मेरी तारीफ की।

subhash ghai offered film to madhuri dixit after seeing her pictures saroj khan choreograph dance number in tezaab
माधुरी दीक्षित, सुभाष घई - फोटो : Instagram

सुभाष जी ने अपनी फिल्म में किया लॉंच

माधुरी दीक्षित ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि जब उनकी मुलाकात सरोज खान से करवाई गई तो उन्होंने एक छोटे से हिस्सा डांस का किया। उन्होंने कहा, ‘मेरा डांस देखने के बाद सुभाष घई जी ने कहा कि तुम ये छोटी-मोटी भूमिकाएं मत करो। तुम्हारे अंदर वो प्रतिभा है। इसके बाद उन्होंने मुझे अपनी फिल्म में टैलेंट दिखाने का मौका दिया। उसके बाद आज जो हूं आपके सामने खड़ी हूं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
subhash ghai offered film to madhuri dixit after seeing her pictures saroj khan choreograph dance number in tezaab
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

ऐसे मिली सुपरहिट फिल्म

माधुरी ने बताया कि उन्हें उनके करियर की सुपरहिट फिल्म कैसे मिली। उन्होंने कहा, ‘एन चंद्रा फिल्म बना रहे थे तो उन्होंने मुझे देखकर कहा कि ये लड़की मुझे अपनी फिल्म में चाहिए। जब मैंने कहानी सुनी तो मुझे अच्छी लगी। फिल्म का गाना सुनकर मेरी हंसी छूट गई। लेकिन एक दो तीन गाना सुनते ही मुझे लगा ये गाना सुपरहिट है। इस गाने के बाद लोग मुझे मोहिनी के नाम से जानने लगे थे। ये गाना सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।

विज्ञापन
subhash ghai offered film to madhuri dixit after seeing her pictures saroj khan choreograph dance number in tezaab
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

अनिल कपूर के साथ रही सुपरहिट जोड़ी

1988 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनिल कपूर, चंकी पांडे और अनुपम खेर नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और दर्शकों को खूब भाई। इसके बाद अनिल कपूर और माधुरी की जोड़ी अन्य फिल्मों में भी नजर आई। इन दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों ने फिल्मी पर्दे पर खूब पसंद किया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed