फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे बनी थी 'हीरो' की आइकॉनिक बांसुरी की धुन, इसी फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे जैकी श्रॉफ

Mon, 01 Feb 2021 05:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 01 Feb 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Subhash Ghai Reveals How Laxmikant Pyarelal Created Iconic Bansuri Music For Jackie Shroff Film Hero
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ लोगों के दिलों में बसते हैं। 80-90 के दशक के सुपरहिट अभिनेताओं में जैकी की गिनती होती है। जैकी श्रॉफ मुंबई की चॉल में पले- बड़े हैं। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो एक दिन लोगों के बीच जग्गू दादा के नाम से पहचाने जाएंगे। जैकी श्रॉफ ने देव आनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' से डेब्यू किया था। लेकिन इस फिल्म से उन्हें पहचान नहीं मिल पाई।

Subhash Ghai Reveals How Laxmikant Pyarelal Created Iconic Bansuri Music For Jackie Shroff Film Hero
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद 1983 में जैकी श्रॉफ ने 'हीरो' फिल्म में काम किया। इस फिल्म ने जैकी को रातों-रात सुपस्टार बना दिया। फिल्म की एक आइकॉनिक धुन थी, बांसुरी की धुन। जो आज भी लोगों के दिल में बसती है। इस धुन पर 80 के दशक में जैकी श्रॉफ तो वहीं 2014 में उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी थिरक चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये धुन कैसे बनी थी? चलिए हम आपको बताते हैं।

Subhash Ghai Reveals How Laxmikant Pyarelal Created Iconic Bansuri Music For Jackie Shroff Film Hero
सुभाष घई - फोटो : instagram/subhashghai1

दरअसल इस बारे में एक पुराने इंटरव्यू के दौरान खुद इस फिल्म के निर्देशक सुभाष घई ने बताया था। सुभाष ने बताया था कि, 'जब मैंने अपनी फिल्म की कहानी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को बताई, तो वे चाहते थे कि ये एक म्यूजिकल स्कोर हो, जिसे हमेशा के लिए याद रखा जाए। आइकॉनिक बांसुरी की धुन को पियानो पर प्यारेलाल-जी ने कंपोज किया था। इसके बाद फेमस बांसुरी बजाने वाले हरिप्रसाद चौरसिया ने बजाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Ghai Reveals How Laxmikant Pyarelal Created Iconic Bansuri Music For Jackie Shroff Film Hero
सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया

आगे सुभाष घई ने बताया, 'इस तरह से उस समय का आइकॉनिक म्यूजिकल स्कोर तैयार किया गया था, जिसने जैकी श्रॉफ को रोमांटिक स्टार के रूप में लॉन्च किया गया था।' सुभाष घई ने ये भी कहा कि, 'स्क्रिप्ट में शुरू से ही ये बताया गया था कि बांसुरी फिल्म की हीरो है, जिसने दो लवर्स के बीच प्यार का आधार बनाया।'

विज्ञापन
Subhash Ghai Reveals How Laxmikant Pyarelal Created Iconic Bansuri Music For Jackie Shroff Film Hero
हीरो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 'हीरो' साल 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड कायम किए थे। जैकी श्रॉफ तो इस फिल्म से स्टार बन गए थे। फिल्म में जैकी के साथ मुख्य किरदार में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भी थीं। तो वहीं फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था।

पढ़ें: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी का नाम रखा 'वामिका', जानिए क्या है इसका मतलब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed