{"_id":"64f3168b2d1e454f1a0e3a3d","slug":"subhash-ghai-wanted-to-make-shikhar-with-jawan-actor-shahrukh-khan-know-why-film-got-shelved-2023-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Subhash Ghai: शाहरुख खान के साथ 'शिखर' बनाना चाहते थे सुभाष घई, इस वजह से फिल्म हो गई डिब्बा बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Subhash Ghai: शाहरुख खान के साथ 'शिखर' बनाना चाहते थे सुभाष घई, इस वजह से फिल्म हो गई डिब्बा बंद
बॉलीवुड में अक्सर बहुत सी फिल्मों की बड़ी धूमधाम से घोषणा की जाती है, लेकिन कुछ ही फिल्में सफलतापूर्वक पूरी हो पाती हैं। दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई की 'शिखर' भी उनमें से ही एक है। 90 के दशक में घई ने अभिनेता शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ के साथ अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'शिखर' की घोषणा की थी। फिल्म का मुहूर्त हरियाणा में बड़े ही शानदार तरीके से किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश यह फिल्म पूरी नहीं हो सकी।
हाल ही में एएनआई के साथ बातचीत में घई ने पुरानी यादें ताजा करते हुए 'शिखर' के न बनने के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि 'शिखर' की पृष्ठभूमि युद्ध पर आधारित थी। हमने इसका मूहूर्त कर लिया था और कुछ गाने भी रिकॉर्ड कर हो गए थे। हालांकि, 'त्रिमूर्ति' की असफलता के बाद बजटीय समस्याओं के कारण हमें फिल्म को बंद करना पड़ा। इसके बाद हमने हमने एक छोटे बजट की फिल्म बनाने के बारे में सोचा और अंततः 'परदेस' बनी।''
3 of 5
फिल्म परदेस में पवन मल्होत्रा शाहरुख के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'शिखर' भले ही न बन सकी हो लेकिन घई ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। 1997 में, वह शाहरुख के साथ 'परदेस' लेकर आए। इस फिल्म से अभिनेत्री महिमा चौधरी ने भी डेब्यू किया। फिल्म की कहानी को भारतीय और पश्चिमी संस्कृति में मूल्यों और विचार के इर्द-गिर्द बुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परदेस में शाहरुख खान के साथ रेमो डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉकबस्टर हिट में शाहरुख ने मुख्य भूमिका निभाई और महिमा ने उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। किंग खान ने फिल्म में अर्जुन की भूमिका निभाई, जो एक विदेशी भूमि में बस गया है, लेकिन अभी भी अपने देश के सांस्कृतिक मूल्यों में विश्वास करता है। 'परदेस' को बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में से एक बनाने का श्रेय कहानी के अलावा 'ये दिल दीवाना' और 'मेरी मेहबूबा' जैसे गानों को भी जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।