फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subrata Roy: आनंद एल राय समेत इन निर्देशकों को सुब्रत राय ने दिया पहला मौका, कुल इतनी फिल्मों का किया निर्माण

Wed, 15 Nov 2023 01:38 PM IST
यशी पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: यशी पाल Updated Wed, 15 Nov 2023 01:38 PM IST
सार

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा लगा है। सुब्रत राय ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ फिल्मों का निर्माण किया। वहीं, कई दिग्गज निर्देशकों को भी अपनी पहली फिल्म बनाने का मौका सु्ब्रत राय ने ही दिया। 

विज्ञापन
subrata roy sahara gave first opportunity to director Aanand L Rai vishram sawant samir karnik revathi sujit s
सुब्रत राय सहारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय के निधन से व्यापार उद्योग से लेकर फिल्म इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा लगा है। सुब्रत राय ने सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले करीब 45 फिल्मों का निर्माण किया। सुब्रत राय का हिंदी सिनेमा से बहुत ही गहरा लगाव रहा। उन्होंने हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों के साथ फिल्मों का निर्माण तो किया ही तो वहीं इन दिनों के कई दिग्गज निर्देशकों को भी अपनी पहली फिल्म बनाने का मौका सु्ब्रत राय ने ही दिया। आइए जानते हैं, सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी उन फिल्मों के बारे में जिनसे हिंदी सिनेमा को चर्चित निर्देशक मिले...

subrata roy sahara gave first opportunity to director Aanand L Rai vishram sawant samir karnik revathi sujit s
समीर कार्णिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

समीर कार्णिक 
निर्देशक समीर कार्णिक ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म 'क्यों हो गया ना' से की। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय, सुनील शेट्टी, दिया मिर्जा जैसे हिंदी सिनेमा के सितारों ने काम किया। वहीं, अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म '13 अगस्त 2004 को रिलीज हुई थी। समीर कार्णिक इस फिल्म के अलावा 'हीरोज', 'वादा रहा' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Sab Moh Maaya Hai: सरकारी नौकरी के लिए बेटे ने बनाया पिता की मौत का प्लान, इस दिन सीधे टीवी पर दिखेगी फिल्म

subrata roy sahara gave first opportunity to director Aanand L Rai vishram sawant samir karnik revathi sujit s
रेवती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रेवती 
हिंदी और साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में अपने निर्देशन करियर की शुरुआत सहारा वन मोशन पिक्चर्स की फिल्म 'फिर मिलेंगे' से की। इस फिल्म में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिकाएं थी।  यह फिल्म 27 अगस्त 2004 को रिलीज हुई थी।  रेवती साल 1991 में रिलीज फिल्म 'लव' में सलमान खान के साथ हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया। फिल्म में सलमान खान और रेवती की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। बीते रविवार को रिलीज फिल्म ‘टाइगर- 3’ में भी दोनों साथ दिखे। निर्देशक के रूप में रेवती की फिल्म 'सलाम वेंकी' पिछले साल रिलीज हुई, इस फिल्म को भी काफी सराहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
subrata roy sahara gave first opportunity to director Aanand L Rai vishram sawant samir karnik revathi sujit s
सुजीत सरकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुजीत सरकार 
‘विकी डोनर’, ‘मद्रास कैफे’ और ‘पीकू’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुके सुजीत सरकार ने भी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत सहारा वन मोशन पिक्चर्स की फिल्म 'यहां' से की। इस फिल्म की कहानी कश्मीर के दहशत भरे माहौल पर आधरित थी, जिसमें जिमी शेरगिल, मिनिषा लांबा, मुकेश तिवारी और यशपाल शर्मा की मुख्य भूमिकाएं थी। अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 29 जुलाई 2005 को रिलीज हुई थी। 

यह भी पढ़ें: Smriti Irani: 'डिलीवरी के तीन दिन बाद ही शुरू की शूटिंग', संघर्ष के दिनों को याद कर छलका स्मृति ईरानी का दर्द

विज्ञापन
subrata roy sahara gave first opportunity to director Aanand L Rai vishram sawant samir karnik revathi sujit s
विश्राम सावंत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विश्राम सावंत 
फोटोग्राफर से निर्देशक बने विश्राम सावंत ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत सहारा वन मोशन पिक्चर्स की फिल्म की फिल्म 'डी' से की। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम से प्रेरित थी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, चंकी पांडे, ईशा कोपिकर, यशपाल शर्मा और सुशांत सिंह की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का निर्माण राम गोपाल वर्मा और रॉनी स्क्रूवाला ने  सहारा वन मोशन पिक्चर्स के साथ किया था। यह फिल्म 3 जून 2005 को रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद विश्राम  सावंत 'रिस्क' और 'ऑपरेशन फ्राइडे' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed