सब्सक्राइब करें

Birth Anniversary: अपने अभिनय से करोड़ों दिलों पर किया राज, लेकिन सुचित्रा सेन ने ठुकरा दिया था दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 08:19 AM IST
विज्ञापन
Suchitra Sen Birth Anniversary Suchitra Sen was Fabulous actress of Bengali and Hindi cinema she refused to accept the Dadasaheb Phalke Award
सुचित्रा सेन - फोटो : SELF

एक दौर था, जब सुचित्रा सेन बांग्ला सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं, लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी को प्रभावित किया। बेहद कम उम्र में शादी होने के बाद भी फिल्मों में करियर की शुरुआत करने वाली सुचित्रा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म छह अप्रैल 1931 में बांग्लादेश में हुआ था। 82 वर्ष की आयु में 24 दिसंबर 2013 को दिल का दौरा पड़ने से इस दिग्गज अदाकारा का निधन हो गया था। अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी के चलते उन्होंने करोड़ों दिलों पर राज किया। बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ सुचित्रा सेन काफी स्वाभिमानी भी थीं। जानें उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे ही खास किस्से...

Trending Videos
Suchitra Sen Birth Anniversary Suchitra Sen was Fabulous actress of Bengali and Hindi cinema she refused to accept the Dadasaheb Phalke Award
सुचित्रा सेन

महज 15 साल की उम्र में हो गई थी शादी
सुचित्रा सेन का असली नाम रोमा दासगुप्ता था। उन्हें बचपन से ही कला का शौक था और वह स्कूल के समय में नाटकों में भी हिस्सा लेती थीं। सुचित्रा का जन्म मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था और उनके दादा कवि थे। सुचित्रा की शादी महज 15 वर्ष की आयु में उद्योगपति आदिनाथ सेन के बेटे दीबानाथ सेन हो गई थी, लेकिन उनका रिश्ता नहीं चला और शादी टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suchitra Sen Birth Anniversary Suchitra Sen was Fabulous actress of Bengali and Hindi cinema she refused to accept the Dadasaheb Phalke Award
सुचित्रा सेन

कई दिग्गज कलाकारों के साथ किया काम
सिनेमा में सुचित्रा के फिल्मी करियर की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। उन्होंने शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी। सबसे पहले 'शेष कोथाय' नाम की फिल्म में काम किया था, लेकिन बदकिस्मती से यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं हो पाई। हालांकि बाद में सुचित्रा ने बंगाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई।

Suchitra Sen Birth Anniversary Suchitra Sen was Fabulous actress of Bengali and Hindi cinema she refused to accept the Dadasaheb Phalke Award
सुचित्रा सेन - फोटो : Social media

फिल्म देवदास से की थी हिंदी सिनेमा में शुरुआत
सुचित्रा सेन ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत विमल रॉय की फिल्म 'देवदास' से की थी। साल 1955 में आई इस फिल्म में वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में पारो की भूमिका में समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी उन्हें बेहद पसंद किया। यहां तक कि इस फिल्म में उनके अभिनय को देखते हुए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन
Suchitra Sen Birth Anniversary Suchitra Sen was Fabulous actress of Bengali and Hindi cinema she refused to accept the Dadasaheb Phalke Award
सुचित्रा सेन

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेने से इनकार
अभिनेत्री सुचित्रा सेन को उनके शानदार अभिनय के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया। दरअसल, सुचित्रा सेन को जब इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि मैं लाइमलाइट में फिर से आना नहीं चाहती। उन्होंने कहा, 'अगर आप यह पुरस्कार मुझे देना ही चाहते हैं तो घर आकर दे दीजिए और वह पुरस्कार समारोह में नहीं गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed