फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Remake: शाहिद कपूर की जर्सी से पहले इन साउथ फिल्मों के बने रीमेक, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Wed, 06 Apr 2022 07:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Apr 2022 07:57 AM IST
विज्ञापन
South Remake Before Shahid Kapoors jersey remakes of these South films have been made in Hindi see the full list here
साउथ की रीमेक बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ की फिल्मों का कनेक्शन काफी पुराना है। लंबे समय से हिंदी सिनेमा के मेकर्स साउथ की फिल्मों का रीमेक बना रहे हैं और अच्छा पैसा कमा रहे हैं। दरअसल, हिंदी पट्टी के दर्शकों को मसाला फिल्में काफी पसंद आती हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड का हर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाकर पैसे कमाने की सोचता है। हालांकि, काफी अरसे से चले आ रहे इस फॉर्म्युले का तोड़ साउथ के मेकर्स ने निकाल लिया है। अब ज्यादातर डायरेक्टर फिल्मों को पैन इंडिया रिलीज कर रहे हैं। आसान भाषा में कहें तो साउथ की फिल्मों को अब तमिल, तेलुगू, मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है, जिससे साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाना अब हिंदी डायरेक्टर्स के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। हालांकि, कुछ ऐसी फिल्में हैं, जो साउथ की रीमेक थीं और हाल ही में रिलीज हुई हैं। वहीं, कुछ ऐसी फिल्में पाइपलाइन में भी हैं, जो आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं।

South Remake Before Shahid Kapoors jersey remakes of these South films have been made in Hindi see the full list here
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर सिंह

'कबीर सिंह' शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। यह फिल्म साउथ की अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी। फिल्म अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने ही किया।

South Remake Before Shahid Kapoors jersey remakes of these South films have been made in Hindi see the full list here
सिंबा - फोटो : सोशल मीडिया

सिंबा

रणवीर सिंह की इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में रणवीर पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी सफल रही थी। यह फिल्म एनटीआर जूनियर की फिल्म टेंपर की रीमेक थी। एनटीआर की इस फिल्म को साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी के लोगों ने भी खूब सराहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Remake Before Shahid Kapoors jersey remakes of these South films have been made in Hindi see the full list here
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन पांडे

हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे 'जिगरथंडा' की रीमेक थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने गैंगस्टर का रोल प्ले किया था। जिगरथंडा तमिल भाषा में बनी फिल्म थी, जो साल  2014 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं, बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

विज्ञापन
South Remake Before Shahid Kapoors jersey remakes of these South films have been made in Hindi see the full list here
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
जर्सी

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया। शाहिद की यह फिल्म साउथ में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। ओरिजनल फिल्म में नानी ने क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed