निर्देशक और निर्माता राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मंदिरा बेदी के आंसू नहीं रुक रहे और उन्होंने पति की अर्थी को कंधा भी दिया। तो वहीं दूसरी तरफ राज कौशल की असमय मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। वहीं तमाम सिलेब्रिटीज राज कौशल को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया पर राज के साथ फोटो शेयर करते हुए उनके साथ आखिरी मुलाकात और अपनी पुरानी यादें साझा कर रहे हैं। 'अनुपमां' फेम एक्टर सुधांशु पांडे ने भी राज कौशल के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि मुझे पता नहीं था कि ये हमारी आखिरी सेल्फी होगी।
यादें: राज कौशल के साथ कुछ दिनों पहले सुधांशु पांडे ने की थी शूटिंग, बोले- ऐसे कैसे चला गया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुधांशू पांडे ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को इंटरव्यू भी दिया और बताया कि वो लंबे समय से राज को जानते हैं। एक्टर ने कहा, 'मैं करीब 24 साल से राज को जानता था। हम पहली बार एक ऐड फिल्म की शूटिंग पर मिले थे, मैं उसमें ऐक्ट कर रहा था और राज उसे डायरेक्ट कर रहे थे। हम तब से दोस्त थे। वह हमारे परिवार के सदस्य की तरह थे। वह मेरे लिए भाई थे।'
सुधांशु आगे कहते हैं, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब नहीं है। मुझे क्या महसूस हो रहा है, इसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता, यह बहुत बड़ी हानि है। हम कुछ नहीं कर सकते, बस जो हुआ है उसे स्वीकार कर सकते हैं। हमने जो पल साथ में बिताए थे, उसके सिवा और कुछ नहीं सोच पा रहा हूं। मुझे याद है जब हम आखिरी बार मिले थे। मैंने उनके साथ शूटिंग की थी, दो-तीन हफ्ते पहले और हमने सेट पर बहुत ही अच्छा समय बिताया था। मुझे नहीं पता था कि मैं यह आखिरी बार राज से मिल रहा हूं।'
राज कौशल के अंतिम संस्कार में सुधांशु पांडे नहीं पहुंच पाए। इस बारे में उन्होंने कहा, 'पहले मैंने सोचा था कि मैं राज के परिवार से मिलने जाऊंगा, लेकिन शो की शूटिंग के कारण मैं नहीं जा सका, क्योंकि अगर मैं जाता तो यहां बहुत लोगों का काम रुक जाता। लेकिन मेरे बदले मेरी पत्नी उनकी अंतिम यात्रा में पहुंची। उसने मुझे वीडियो कॉल किया, क्योंकि मैं राज को एक बार देखना चाहता था। मैं जल्द ही राज के परिवार से मिलूंगा।'
बता दें, राज कौशल महज 49 साल के थे और आज सुबह 4.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। राज कौशल और मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं। राज कौशल पेशे से प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। राज कौशल ने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया है।