फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sudheer Babu: साउथ फिल्मों के बाद 'बागी' के विलेन बन बॉलीवुड में छाए सुधीर बाबू, रह चुके हैं बैडमिंटन खिलाड़ी

Thu, 11 May 2023 09:35 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 11 May 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
Sudheer Babu birthday know unknown facts about south actor who played villain role in tiger shroff film Baaghi
सुधीर बाबू - फोटो : अमर उजाला

सुधीर बाबू साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। फैंस के बीच अभिनेता की फिल्मों का खास क्रेज देखने को मिलता है। साउथ सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी का जादू चलाने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया। बॉलीवुड में भी उन्होंने 'बागी' फिल्म के जरिए धमाकेदार एंट्री मारी। अपने अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले सुधीर पहले बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। आज सुधीर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेता से जुड़े कुछ खास किस्से...

Sudheer Babu birthday know unknown facts about south actor who played villain role in tiger shroff film Baaghi
सुधीर बाबू - फोटो : Social media

सुधीर बाबू का जन्म 11 मई 1980 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि बैंडमिंटन खिलाड़ी बनकर की। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मों में कदम रखा। अभिनेता ने साल 2010 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'ये माया चेसावे' की थी, इस फिल्म में वह सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के साथ नजर आए थे। 'प्रेमा कथा चित्रम' से उन्हें साउथ इंडस्ट्री में पहचान मिली। फिर, वह कई साउथ फिल्मों में नजर आए, जिसके दम पर उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।

Sudheer Babu birthday know unknown facts about south actor who played villain role in tiger shroff film Baaghi
सुधीर बाबू - फोटो : Social media

साउथ सिनेमा में अभिनय का सिक्का जमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी पहली फिल्म से ही इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली। दरअसल, सुधीर ने साल 2016 में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'बागी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। उस समय सुधीर बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए चेहरे थे, लेकिन धांसू विलेन के रूप में उन्होंने तहलका मचा दिया। टाइगर श्रॉफ के साथ उनका एक्शन सीक्वेंस फैंस को आज तक याद है।

Pathaan: पड़ोसी मुल्क में पठान के रिलीज होने से पहले हुआ विरोध, इस बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudheer Babu birthday know unknown facts about south actor who played villain role in tiger shroff film Baaghi
सुधीर बाबू - फोटो : Social media

एक बार इंटरव्यू में सुधीर ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए अपना अनुभव साझा किया था। उन्होंने बताया था कि टाइगर श्रॉफ को टक्कर देना बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी था कि मैं हर मोर्चे पर टाइगर की ताल से ताल मिला पाऊं, लेकिन यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था। हालांकि, यह नामुमकिन नहीं था। टाइगर अर्से से मार्शल आर्ट्स में परफेक्ट हैं। ऐसे में मुझे उनकी बराबरी करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

Karnataka Elections: मतदान करने पहुंचे प्रकाश राज बोले, ‘मैंने भ्रष्ट सरकार के खिलाफ डाला वोट, आप भी...’

विज्ञापन
Sudheer Babu birthday know unknown facts about south actor who played villain role in tiger shroff film Baaghi
सुधीर बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

सुधीर बाबू के जन्मदिन पर हम आपको अभिनेता से जुड़ी एक और खास बात बताते हैं, जिसे शायद कम लोग ही जानते होंगे। वह बात यह है कि सुधीर का साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ खास रिश्ता है। दरअसल, सुधीर महेश के बहनोई हैं। उन्होंने महेश की छोटी बहन प्रियदर्शिनी से शादी की है। सुधीर और प्रियदर्शिनी के दो बच्चे हैं, जिनके नाम चरित मानस और दर्शन हैं।

The Kerala Story Live Updates: सीएम योगी से मुलाकात करेगी 'द केरल स्टोरी' की टीम, कहानी पर होगी चर्चा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed