फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Bedi: बोल्ड एड से लेकर लिप लॉक किस करने तक, तमाम विवादों में घिर चुकी हैं पूजा बेदी

Thu, 11 May 2023 09:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 11 May 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bedi Birthday Special Know Unknown Facts about Actress Controversy in life and Career
पूजा बेदी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों के अलावा दर्शक विवाद देखना भी काफी पसंद करते हैं। आज के दौर में सिनेमा का विवादों से काफी गहरा नाता हो गया है। जब भी बॉलीवुड में विवाद की बात होती है, उसमें पूजा बेदी का नाम जरूर लिया जाता है। पूजा अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं और आए दिन उनका सोशल मीडिया पर किसी न किसी के साथ पंगा जरूर होता है। आज पूजा बेदी अपना जन्मदिन मना रही है। तो इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Pooja Bedi Birthday Special Know Unknown Facts about Actress Controversy in life and Career
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा बेदी का जन्म 11 मई 1970 को मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी की बेटी है। अभिनेत्री ने अपना करियर डेब्यू 1991 में 'विषकन्या' फिल्म से किया था। पूजा ने बॉलीवुड में तो कदम रखा, लेकिन वह मुकाम नहीं हासिल कर पाईं, जो उनके माता-पिता ने किया था। अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग को लेकर तो नहीं, लेकिन कंट्रोवर्सी को लेकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

Pooja Bedi Birthday Special Know Unknown Facts about Actress Controversy in life and Career
पूजा बेदी - फोटो : Social media

पूजा बेदी उस समय विवादों में आईं, जब उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने आमिर के साथ एक लिप-लॉक सीन फिल्माया था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आई थीं। यही नहीं, बाद में पूजा ने फरहान  फर्नीचरवाला से शादी रचाई थी, जिसके बाद उन्होंने इस्लाम कबूल किया था। उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों 12 साल के बाद अलग हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bedi Birthday Special Know Unknown Facts about Actress Controversy in life and Career
पूजा बेदी - फोटो : Instagram

पूजा बेदी के जीवन में विवाद कम नहीं रहे हैं। बात करें पूजा के प्रमुख विवादों की तो अभिनेत्री ने साल 1991 में एक  कॉन्डम का विज्ञापन किया था। इस विज्ञापन में वह मॉडल मार्क रॉबिन्सन   के साथ नहाते हुए नजर आई थीं। यह विज्ञापन उस समय इतना बोल्ड था कि दूरदर्शन ने इसे बैन कर दिया था। इसके अलावा साल 2011 में पूजा बिग बॉस का भी हिस्सा बनीं और इस शो में उन्होंने सलमान खान पर पक्षपात करने का आरोप लगा दिया था। पूजा की इस बात से सलमान काफी नाराज भी हुए थे।

विज्ञापन
Pooja Bedi Birthday Special Know Unknown Facts about Actress Controversy in life and Career
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने फिल्मी सितारों से तो पंगा लिया ही, लेकिन उनके गुस्से से उनके पिता भी नहीं बच पाए थे। कबीर बेदी से साल 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दुसांज से शादी की थी, जो उनकी बेटी को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उस समय पूजा ने इस शादी पर विरोध जताते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में पूजा ने लिखा, ‘हर परी कथा में दुष्ट चुड़ैल या दुष्ट सौतेली मां जरूर होती है।’ मेरी बस अभी आई है। पूजा के ट्वीट के बाद जब सोशल मीडिया पर बवाल होने लगा तो अभिनेत्री ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed