फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने पिछले 14 साल से नहीं किया डिनर, इस रुटीन से खुद को रखते हैं हेल्दी

Thu, 11 May 2023 09:17 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 11 May 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
sirf ek bandaa kaafi hai actor manoj bajpayee reveals why he has not had dinner in last 14 years
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिर्फ एक बंदा ही काफी है को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने एक वकील का किरदार निभाया है। इस फिल्म में एक बाबा की कहानी दिखाई गई है जो कि एक नाबालिग लड़की से रेप करता है और वकील के रूप में मनोज बाजपेयी उस केस को सुलझाते हैं। मनोज बाजपेयी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बात का खुलासा किया है। 

sirf ek bandaa kaafi hai actor manoj bajpayee reveals why he has not had dinner in last 14 years
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इस फिल्म पर भी कन्ट्रोवर्सी चल रही है। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने डिनर छोड़ने को लेकर बात की। वैसे तो आमतौर पर लोग फिट रहने के लिए योग करते हैं और जिम जाते हैं और तीनों वक्त का हेल्दी खाना भी खाते हैं। लेकिन मनोज बाजपेयी ने अपने रुटीन से डिनर एकदम कट किया हुआ है। 


इसे भी पढ़ें- 50 Years Of Zanjeer: ‘जंजीर’ की शूटिंग पर राज कपूर की भविष्यवाणी, प्रकाश मेहरा ने प्राण के नाम पर बेची फिल्म
sirf ek bandaa kaafi hai actor manoj bajpayee reveals why he has not had dinner in last 14 years
मनोज बाजपेयी - फोटो : social media

मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि आखिर कितने साल से उन्होंने डिनर नहीं किया है तो अभिनेता ने कहा, '13-14 साल हो गए। मैंने सोचा कि यार मेरे दादा तो बहुत पतले थे और बहुत फिट भी रहते थे, तो मैंने सोचा कि चलो मैं भी वही फॉलो करता हूं, जो वह फॉलो करते थे, फिर मैंने वो शुरू किया। जब मैंने ऐसा किया तो मेरा वजन कंट्रोल होना शुरू हुआ, मैंने काफी एनर्जेटिक और काफी हेल्दी भी फील करना शुरू कर दिया। तब मैंने फैसला कि अब मैं इसे ही फॉलो करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sirf ek bandaa kaafi hai actor manoj bajpayee reveals why he has not had dinner in last 14 years
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने आगे बताया, मैंने इसमें ट्विकिंग करनी शुरू की। मैंने कभी 12 घंटे तो कभी 14 घंटे तक फास्टिंग भी की। फिर धीरे-धीरे मैंने रात का डिनर हटाना शुरू किया। अब हमारे यहां लंच के बाद किचन में कुछ नहीं बनता है, इसमें तभी कुछ बनता है, जब हमारी बेटी हॉस्टल से घर वापस आती है।

विज्ञापन
sirf ek bandaa kaafi hai actor manoj bajpayee reveals why he has not had dinner in last 14 years
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि शुरुआत में तो इस रूटीन को फॉलो करने में बहुत दिक्कत हुई। तब वह भूख मारने के लिए खूब सारा पानी पीते और बिस्कुट खाते थे। इस रुटीन से मेरा लाइफस्टाइल काफीी बदल गया और यही वजह है कि न तो मुझे कोलेस्ट्रॉल है न ही डायबिटीज और न ही दिल से जुड़ी कोई बीमारी। बता दें कि मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है 23 मई को जी 5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed