फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: CM ने बिना फिल्म देखे लगाई रोक, पश्चिम बंगाल में द केरल स्टोरी बैन होने पर बोले सुदीप्तो सेन

Tue, 09 May 2023 12:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 09 May 2023 12:02 PM IST
विज्ञापन
Sudipto Sen said Its wrong that Mamata Banerjee banned the kerala story in west bengal without watching it
सुदीप्तो सेन, द केरल स्टोरी - फोटो : Social media

सुदीप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' पर बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए कई जगह फिल्म को बैन कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने भी फिल्म पर बैन लगा दिया। ममता सरकार ने कहा था कि राज्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने और शांति बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। वहीं, राज्य में 'द केरल स्टोरी' पर लगे बैन पर फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने खुलकर बात की है।

Sudipto Sen said Its wrong that Mamata Banerjee banned the kerala story in west bengal without watching it
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

'द केरल स्टोरी' पर पश्चिम बंगाल में लगे बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए सुदीप्तो सेन कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ममता बनर्जी ने बिना फिल्म देखे ही इस पर रोक लगा दी। फिल्म की वजह से राज्य में एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का फैसला राजनीति से प्रेरित है। मैं उनसे फिल्म देखने और फिर कोई फैसला लेने का अनुरोध करता हूं।

Movies Controversy: 'द केरल स्टोरी' से पहले इन फिल्मों पर गरमाई थी सियासत, जमकर हुआ था बवाल

Sudipto Sen said Its wrong that Mamata Banerjee banned the kerala story in west bengal without watching it
ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस फिल्म को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा था। सोमवार को राज्य में इस फिल्म पर बैन लगाते हुए सीएम ने कहा था कि यह केरल स्टोरी क्या है? मैं सीपीआईएम का समर्थन नहीं कर रही हूं, वह बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं। मेरे बजाय फिल्म की आलोचना करना उनका कर्तव्य था। मैं केरल के मुख्यमंत्री को बताना चाहती हूं कि आपकी पार्टी बीजेपी के साथ काम कर रही है और वही पार्टी केरल फाइल भी दिखा रही है। पहले उन्होंने कश्मीर और फिर अब केरल को बदनाम किया।

Adipurush Trailer: ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर लॉन्च का समय बदला, अब इतने इतने बजे होगा जय श्री राम का उद्घोष

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudipto Sen said Its wrong that Mamata Banerjee banned the kerala story in west bengal without watching it
विपुल अमृतलाल शाह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म पर बैन लगाए जाने के बाद फिल्म के निर्माता की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने पश्चिम बंगाल की ओर से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और तमिलनाडु में थिएटर मालिकों द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने को लेकर कहा था कि अगर राज्य सरकारें हमारी बात नहीं मानेंगी तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Mohan Maharishi Death: प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक मोहन महर्षि का निधन, अभिनेता पंकज झा कश्यप ने की पुष्टि

विज्ञापन
Sudipto Sen said Its wrong that Mamata Banerjee banned the kerala story in west bengal without watching it

ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म विवादों में घिर गई, जिसमें दावा किया गया है कि राज्य की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और आईएसआईएस द्वारा इस्लाम में परिवर्तित हो गईं। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Modern Love Chennai: हिंदी-तेलुगू के बाद अब तमिल संस्करण की बारी, चेन्नई के कैनवास पर रची छह अनूठी प्रेम कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed